सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका सख्त, आतंकवाद पर सिखाएगा पाकिस्तान को सबक
- पाक सेना का दावा, नियंत्रण रेखा के निकट मार गिराया भारतीय खुफिया ड्रोन
- बड़ी खबर, उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई नौका को वापस लौटाया
- स्पेन का बड़ा फैसला, केटालोनिया सरकार बर्खास्त, संसद भंग
- पाकिस्तान में बर्बरता, मुखर पत्रकार की कार से घसीटकर बेरहमी से पिटाई
नेपाल में बस नदी में गिरी, 14 की मौत
काठमांडू। नेपाल में धाडिंग जिले के बांगमोड में शनिवार को एक बस के त्रिशुली नदी में गिरने से इसमें सवार 14 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गई।
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार बस राजबिराज से काठमांडू की ओर जा रही थी। राहत कर्मियों ने नदी से 14 शवों को निकाला जिसमें सात पुरुष, पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 15 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन सभी घायल हो गये हैं। बस में कितने लोग सवार थे अभी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि बस के अंदर अब भी कई लोग फंसे हैं। (वार्ता)
