1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ईरानी मिसाइल हमलों की ब्रिटेन ने की निंदा, लोगों के हताहत होने से चिंतित

ईरानी मिसाइल हमलों की ब्रिटेन ने की निंदा, लोगों के हताहत होने से चिंतित

America-Iran tension
लंदन। ब्रिटेन ने गठबंधन सेना की मौजूदगी वाले इराकी सैन्य अड्डों पर ईरान के मिसाइल हमलों की बुधवार को निंदा की और हमलों में लोगों के हताहत होने की खबरों पर चिंता जताई।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि ब्रिटिश सेना समेत गठबंधन सेना की मौजूदगी वाले इराकी सैन्य अड्डों पर हमले की हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के हताहत होने और बैलिस्टिक मिसाइलों के इस्तेमाल की खबरों को लेकर हम चिंतित हैं।
अगला लेख
ICC Test ranking में विराट कोहली ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा, रहाणे और पुजारा खिसके