सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका - ईरान तनाव की चपेट में भारत की इकोनॉमी, शेयर बाजार में गिरावट,सोने-चांदी में उछाल
- क्या ये वीडियो अमेरिका द्वारा ईरानी जनरल सुलेमानी पर किए गए ड्रोन हमले का है...जानिए सच...
- बोले अमेरिकी विदेश मंत्री, सुलेमानी की हत्या करके अमेरिका ने ठीक किया
- सामरिक शक्ति में अमेरिका के आगे कहीं नहीं ठहरता ईरान, जानिए कितना है शक्तिशाली
- मंडराया युद्ध का खतरा, ईरान ने 3 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागी 12 से ज्यादा मिसाइलें, दुबई-हाइफा पर हमले की धमकी
US-Iran tension | US के साथ तनाव घटाने में India की पहल का स्वागत करेगा Iran
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ईरान ने बुधवार को कहा कि यदि भारत दोनों देशों के बीच जारी तनाव को घटाने के लिए कदम उठाता है तो वह उसका स्वागत करेगा।\
भारत में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते हैं, हम क्षेत्र में सभी के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। अली ने कहा कि अमेरिका के साथ तनाव कम करने की दिशा में हम भारत के किसी भी शांति कदम का स्वागत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए 22 मिसाइलें दागी हैं और यह दावा किया है कि इन हमलों में अमेरिका के 80 सैनिकों की मौत हुई है। इससे पहले ईरान ने अमेरिकी सैनिकों को आतंकवादी घोषित किया था। अमेरिकी हमले में ही जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हुई थी।
