सम्बंधित जानकारी
- Qasem Soleimani के जनाजे में भगदड़ के बाद रुकी दफन की रस्म
- क़ासिम सुलेमानी की हत्या के बाद इराक़ में क्या हो रहा है?
- बेहद खतरनाक है सुलेमानी पर मिसाइल बरसाने वाला अमेरिकी ड्रोन रीपर, 15 किमी ऊपर से बनाया निशाना...
- ईरानी कमांडर की मौत पर भारत की प्रतिक्रिया, तनाव में वृद्धि ने विश्व को चौकन्ना कर दिया...
- क्या है ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी का 'इंडिया' कनेक्शन, दिल्ली में एक हमले में उछला था अल-कुद्स फोर्स का नाम...
क्या ये वीडियो अमेरिका द्वारा ईरानी जनरल सुलेमानी पर किए गए ड्रोन हमले का है...जानिए सच...
पिछले हफ्ते इराक में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के मुखिया कासिम सुलेमानी मारे गए। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस हमले का है, जिसमें कासिम सुलेमानी मारे गए।
क्या है वाययल वीडियो में-
कई ट्विटर यूजर्स ‘सुलेमानी पर अमेरिकी ड्रोन अटैक’ कैप्शन के साथ यह वीडियो शेयर कर रहे हैं।
American drone attack on Soleimani pic.twitter.com/Z0N53qcQMi
— Dr. Kumar Suresh (sureśa)।।ॐॐ ।। (@suresh_kumr) January 6, 2020
यह वीडियो 1 मिनट 41 सेकेंड का है, जिसमें दिख रहा है कि गाड़ियों के एक काफिले पर हमला किया जा रहा है और एक पुरुष की आवाज उस हमले का वर्णन कर रहा है। उसके बाद जलती हुई गाड़ियों से भागते लोगों पर गोलियां चलाई जाती हैं।
वीडियो की स्क्रीन में बाईं तरफ ऊपर ‘WHOT’ लिखा हुआ है, जबकि वीडियो में कुछ जगह कुछ नंबर दिखते हैं। नीचे की तरफ दाहिने ओर एक लाल बटन है जिस पर ‘फायर’ लिखा हुआ है।
क्या है सच-
हमने वीडियो का एक फ्रेम निकालकर उसे रिवर्स सर्च किया तो पाया कि इस वीडियो को साल 2017 में भी किसी यूजर ने ट्वीट किया था। जिसपर एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि यह AC-130 Gunship Simulator: Special Ops Squadron नाम का एक वीडियो गेम है।
Sorry guys this is a game image from AC-130 Gunship Simulator: Special Ops Squadron mobile, iOS, Ipad google game and you'll see same vid! pic.twitter.com/E290EqItf2
— Taylor's Mom (@gizmomedic22) July 27, 2017
फिर हमने “AC-130 Gunship Simulator: Special Ops Squadron” को इंटरनेट पर सर्च किया तो हमें एक वीडियो 'AC-130 Gunship Simulator - Convoy engagement' यूट्यूब पर मिला जो कि मार्च 2015 में अपलोड किया गया था। इसकी स्क्रीन में भी बाईं तरफ ऊपर ‘WHOT’ लिखा हुआ है और नीचे की तरफ दाहिने ओर एक लाल बटन है जिस पर ‘फायर’ लिखा हुआ है। इस वीडियो में हूबहू वही दृश्य देखे जा सकते हैं जो वायरल वीडियो में हैं।
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो एक वीडियो गेम की क्लिपिंग है और इसका ईरानी जनल सुलेमानी पर अमेरिकी ड्रोन हमले से कोई लेना-देना नहीं है।
