AI के दुरुपयोग से जा सकती है 1 अरब लोगों की जान, बिल गेट्स की चेतावनी से टेक दुनिया में मचा हड़कंप
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक बेहद गंभीर और डरावनी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि आधुनिक एआई तकनीक इतनी अधिक सक्षम हो चुकी है कि यदि यह गलत हाथों में पड़ जाए, तो इससे दुनिया भर में करीब एक अरब लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। गेट्स ने सरकारों और नीति निर्माताओं से अपील की है कि वे एआई के सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त कानून बनाएं और कड़ा नियंत्रण सुनिश्चित करें। ALSO READ: Snapdragon फिर क्यों ट्रेंड में? नए प्रोसेसर में 5GHz स्पीड, 2nm टेक्नोलॉजी और AI का दम, आम यूजर के लिए इसका क्या मतलब?
पारंपरिक हथियारों से भी ज्यादा खतरनाक है AI
एनबीसी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मीट द प्रेस’ के आगामी एपिसोड में साझा किए गए अंशों के अनुसार, बिल गेट्स ने एआई के संभावित और विनाशकारी खतरों पर खुलकर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दुर्भावना रखने वाले लोग या असामाजिक तत्व आधुनिक एआई उपकरणों का दुरुपयोग करते हैं, तो यह किसी भी पारंपरिक हथियार से कहीं अधिक घातक साबित हो सकता है।
Bill Gates predicts that AI could “drive events that cause a billion deaths” pic.twitter.com/o1k6KqAkS4
— Chief Nerd (@TheChiefNerd) September 25, 2026
कंपनियों का खुद का नियंत्रण नाकाफी
टेक दिग्गजों और एआई कंपनियों द्वारा सुरक्षा के दावों पर सवाल उठाते हुए गेट्स ने कहा कि केवल कंपनियों का आंतरिक नियंत्रण पर्याप्त नहीं है। इस तकनीक के खतरे इतने बड़े हैं कि इससे निपटने के लिए सरकारों, पुलिस और विधायी निकायों (Lawmakers) को आगे आना होगा। उन्होंने मांग की कि एआई के लिए कड़े सुरक्षा मानक तय किए जाएं और एक मजबूत निगरानी व्यवस्था बनाकर इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।
अपने इस बयान के जरिए बिल गेट्स ने एक बार फिर ग्लोबल टेक इंडस्ट्री और सरकारों का ध्यान इस बात की ओर खींचा है कि बिना सख्त नियमों के एआई का अनियंत्रित विकास मानवता के लिए एक बड़ा संकट बन सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के सरकारी सिस्टम में AI एजेंट की सेंध
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बताया कि OpenAI का एक AI एजेंट जून 2026 में ऑस्ट्रेलिया के Medicare Statistics Reporting Service पोर्टल में अनधिकृत तरीके से पहुंच गया। इसे सरकारी सिस्टम में AI एजेंट की पहली ज्ञात हैकिंग घटना के रूप में बताया जा रहा है। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया के सरकारी सिस्टम में AI एजेंट की सेंध, Medicare पोर्टल में पहुंचा OpenAI एजेंट, जानिए क्या बोले PM
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अनुसार यह घटना 18 जून को हुई। AI एजेंट को सार्वजनिक दवा खर्च और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों पर शोध करने का काम दिया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, जब पोर्टल ने AI एजेंट के डेटा अनुरोधों को रोक दिया, तो एजेंट ने एक वैकल्पिक रास्ता खोजकर सुरक्षा नियंत्रण को पार कर लिया और गैर-सार्वजनिक फाइलों तक पहुंच बनाई।
ABC News के मुताबिक OpenAI को अगस्त में अपनी समीक्षा के दौरान इस घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरकार को 10 सितंबर को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी गई। Services Australia ने 11 सितंबर को ईमेल देखा और 15 सितंबर को मामले की जानकारी Australian Signals Directorate के साइबर सुरक्षा केंद्र को दी।

