1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. shehbaz-sharif-avoid-questions-on-hafiz-saeed-at-unga

UN में पाकिस्‍तानी पीएम शहबाज शरीफ की बोलती बंद, हाफिज सईद और आतंकवाद पर पूछे गए तीखे सवाल

shahbaz sharif at UNGA
Shehbaz Sharif at UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान यूएन मुख्यालय में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से हाफिज सईद और आतंकियों को पनाह देने को लेकर सीधे सवाल पूछे गए। उन्होंने दोनों सवालों का जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। ALSO READ: UN में नेतन्याहू के भाषण पर भड़के न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी, कहा— 'यह सब बेबुनियाद झूठ'
 
UN मुख्यालय में दाखिल होते समय समाचार एजेंसी ANI ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सवाल पूछा कि "आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?" पाकिस्तान के PM ने जवाब देने से इनकार कर दिया। सवाल से बचते हुए वे चुपचाप मुख्यालय के अंदर चले गए।
 
UN हेडक्वार्टर से निकलते समय एक बार फिर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सवाल पूछा गया कि आप लश्कर-ए-तैयबा (LeT) चीफ हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएंगे? पाकिस्तानी PM ने इस सवाल का भी जवाब नहीं दिया। ALSO READ: UNGA में डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, यूक्रेन युद्ध पर जल्द कुछ करूंगा, ईरान पर कड़ा रुख
 
गौरतलब है कि कुख्यात आतंकी हाफिज सईद 26/11 को हुए आतंकी हमले का आरोपी है। उसे NIA ने 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भी आरोपी बनाया गया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।

22 सितंबर को भी हुई थी बेइज्जती 

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अपनी यात्रा के पहले ही दिन भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है। एयरपोर्ट पर कदम रखते ही उनके स्वागत में न तो कोई रेड कार्पेट बिछाया गया और न ही अमेरिका का कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी उनका स्वागत करने पहुंचा। इससे कहीं ज्यादा शरीफ को  चोर आया.... चोर आया... के पोस्टरों का सामना करना पड़ा। ALSO READ: चोर आया... न्यूयॉर्क की सड़कों पर लगे पोस्टरों ने बढ़ाई शहबाज की टेंशन, अमेरिका में फिर हुई पाकिस्तान की किरकिरी
अगला लेख
बैंक की तिजोरी में जाली नोटों का खेल! मेरठ के एक्सिस बैंक में मिले लाखों के नकली नोट, उड़े बैंक अधिकारियों के होश