UN में नेतन्याहू के भाषण पर भड़के न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी, कहा— 'यह सब बेबुनियाद झूठ'
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के मंच से शुरू हुआ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के बीच का टकराव अब और गहरा गया है। वैश्विक मंच पर एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले इन दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। संयुक्त राष्ट्र में नेतन्याहू के भाषण का 75 देशों ने बहिष्कार किया।
UNGA में नेतन्याहू का सीधा हमला
UNGA के मंच पर अपने भाषण के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीधे तौर पर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को आड़े हाथों लिया। नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि ममदानी के कार्यभार संभालने के बाद से न्यूयॉर्क में रहने वाले यहूदी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय यहूदी समुदाय के लोगों ने उनसे बातचीत में अपनी चिंताएं साझा की हैं। इसके साथ ही, नेतन्याहू ने ममदानी पर हमास समर्थक विचारधारा वाले लोगों के साथ संबंध होने और एक ऐसे फिलिस्तीनी पत्रकार को शरण देने का भी गंभीर आरोप लगाया, जिसके पास कथित तौर पर इजरायली बंधकों से जुड़ी फुटेज थी।
हसन पिकर और सोशल मीडिया गतिविधियों का जिक्र
अपने संबोधन को आक्रामक बनाते हुए नेतन्याहू ने अमेरिकी कमेंटेटर हसन पिकर के बयानों का हवाला दिया और ममदानी की पत्नी की सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट्स को लाइक किए जाने के बावजूद उनकी निंदा नहीं की गई, जो शहर के नेतृत्व की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है।
मुझे UN आने से रोकना चाहते थे ममदानी
नेतन्याहू ने ममदानी पर उन्हें UNGA में बोलने से रोकने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'आपने मुझे यहां आने से रोकने की कोशिश की। आपने मुझे चुप कराने की कोशिश की। लेकिन आप मुझे चुप नहीं करा सकते। आप सच को नहीं दबा सकते।' गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को लेकर लगाए जा रहे नरसंहार के आरोपों को भी नेतन्याहू ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि इजरायल ने नरसंहार नहीं किया, इजरायल ने नरसंहार को रोका।'
JUST IN: Netanyahu is GOING BALLISTIC on Ugandan Mayor Mamdani at the UN in NYC
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) September 24, 2026
Mamdani has FAILED to block Netayahu from NYC
"Mr. Mamdani, you tried to STOP ME from coming here. You tried to silence me. Well, you CAN'T silence me! You can't silence the truth!" *Applause*… pic.twitter.com/5eV9vvgC9D
ममदानी का तीखा पलटवार
नेतन्याहू के इन बयानों पर मेयर जोहरान ममदानी ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ममदानी ने नेतन्याहू के भाषण को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'बेबुनियाद झूठ' करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों का एकमात्र उद्देश्य फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को सही ठहराना है।
ममदानी ने इंटरनेशनल क्रिमिनल Court (ICC) के गिरफ्तारी वारंट का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी भाषण इस सच्चाई को नहीं बदल सकता कि नेतन्याहू युद्ध अपराधों के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस तीखे वाकयुद्ध ने दोनों नेताओं के बीच के तनाव को दुनिया के सामने ला दिया है।

