manglik dosh calculator
Fri, 27 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bangladesh, terrorist attack, terrorist arrest

बांग्लादेश में घातक हमले करने वाले 6 आतंकी गिरफ्तार

International News
ढाका। बांग्लादेश में पिछले साल एक धर्मनिरपेक्ष प्रकाशक की बर्बर हत्या सहित कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार छह इस्लामी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने कहा कि प्रकाशक फैसल अराफिन दीपन की हत्या के मामले के मुख्य संदिग्ध मोइनुल इस्लाम शमीम को गिरफ्तार किया गया है। शमीम अंसारूल्लाह बांग्ला टीम के नाम से चर्चित 'अंसार अल इस्लाम' का मुख्य सदस्य बताया जाता है। इस संगठन को वैचारिक रूप से अलकायदा से जुड़ा हुआ माना जाता है।
 
प्रवक्ता ने कहा, हमने (राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित) तोंगी क्षेत्र में मंगवार रात उसे (शमीम) गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि शमीम दीपन के हमलावरों का प्रशिक्षक था। दीपन की पिछले साल 31 अक्‍टूबर को ढाका के शाहबाग क्षेत्र में उनके कार्यालय के भीतर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी दिन एबीटी के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने एक अन्य प्रकाशक पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
 
रहमान ने कहा कि शुरुआती पूछताछ के दौरान, शमीम ने बताया कि दीपन की हत्या में एबीटी का प्रमुख भगोड़ा नेता जियाउल हक भी शामिल है और प्रतिबंधित संगठन ने उन्हें बांग्लादेश में जन्मे दिवंगत अमेरिकी ब्लागर और विज्ञान लेखक अविजीत राय पर पुस्तकें प्रकाशित करने पर निशाना बनाया।
 
प्रवक्ता ने कहा कि हमें उसके (शमीम) इस साल जनवरी में एक विश्वविद्यालय छात्र की हत्या में शामिल होने की भी आशंका है। राय की पिछले साल 26 फरवरी को ढाका विश्वविद्यालय के परिसर में हत्या कर दी गई थी, जब वे एक वार्षिक पुस्तक मेले से बाहर निकल रहे थे।
 
रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के सदस्यों ने रात में ढाका के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी करके पांच अन्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों को जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश का सदस्य बताया गया है। इस संगठन को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की विचाराधारा की तरफ झुकाव वाला बताया जाता है। (भाषा)  
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण सर्वाधिक कमाई वाली अभिनेत्रियों में शुमार