Hanuman Chalisa
Fri, 27 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Deepika Padukone, Bollywood actress, Forbes List

दीपिका पादुकोण सर्वाधिक कमाई वाली अभिनेत्रियों में शुमार

Deepika Padukone
लंदन। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने सबसे ज्यादा कमाई  करने वाली अभिनेत्रियों की फोर्ब्स की सूची में दसवां स्थान बनाया है। दीपिका ने एक करोड़ डॉलर की कमाई के साथ पहली बार टॉप टेन में जगह बनाई है।     
अमेरिका की प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका  ने मंगलवार को दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई  करने वाली अभिनेत्रियों की  सूची जारी की, जिसमें दीपि का को दसवां स्थान मिला है। हालांकि हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा इस सूची में शामिल नहीं हो पाई हैं।  हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस 4 करोड़ 60 लाख डॉलर की कमाई के साथ इस सूची में लगातार दूसरे वर्ष पहले स्थान पर हैं।      
     
अमेरिका की 26 वर्षीय लॉरेंस को 'हंगर गेम्स' फिल्म की सीरीज के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना मिला। लॉरेंस को आगामी फिल्म 'पैसेंजर्स' के लिए मोटी रकम मिलने की खबर है। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष उनकी कमाई में 11.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। 
 
वर्ष 2015 में लॉरेंस ने 5 करोड़ 20 लाख डॉलर की कमाई  की थी। फोर्ब्स कल दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई  करने वाले अभिनेताओं की सूची जारी करेगा। गत वर्ष आठ करोड़ डॉलर की कमाई  के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस सूची में शीर्ष पर थे।
                
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में लॉरेंस के बाद मेलिसा मैकार्थी, स्कैरलेट जॉनसन, जेनिफर एनिस्टन, फैन बिंगबिंग, चार्लीज थेरन, एमी एडम्स, जूलिया रॉबर्ट्स, मिला कुनिस और दीपिका पादुकोण शामिल हैं। (वार्ता)