1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Longest word of English

एक लाख 89 हजार 819 लेटर्स का है यह शब्‍द, पढ़ते पढ़ते लग जाएंगे साढ़े तीन घंटे!

Longest word of English
अंग्रेजी कमाल की भाषा है। कभी बहुत सरल लगती है तो कई बार बेहद कठि‍न। कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जिनके उच्चारण में हम जिंदगीभर सीखते रहते हैं।

ऐसे में अगर कहा जाए कि आप अंग्रेज़ी के एक ऐसे शब्द का उच्चारण कीजिए, जिसमें एक लाख से भी ज्यादा लेटर्स हैं तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? दरअसल यह अंग्रेजी भाषा का कोई ऐसा शब्‍द नहीं है, जिसे हम आम बोलचाल में इस्तेमाल करते हैं।

यह एक केमिकल नाम है, जिसमें कुल 1,89,819 लेटर्स हैं। इस एक शब्द के उच्चारण में आपको करीब साढ़े तीन घंटे लग जाएंगे। इतने समय में आप एक पूरी मूवी देख सकते हैं।

ये शब्द इतना बड़ा है कि इसे हम यहां भी नहीं लिख सकते हैं। वैसे आपकी उत्सुकता को पूरा करने के लिए इस शब्द के कुछ शुरुआती लेटर्स और अंतिम लेटर्स शेयर कर रहे हैं

METHIONYLTHREONYLTHREONYGLUTAMINYLARGINYL ISOLEUCINE

क्या है मतलब?
यह इंसानों में पाए जाने वाले​ टिटिन प्रोटीन का नाम है। दरअसल, प्रोटीन का नाम उन केमिकल के नाम के आधार पर रखा जाता है, जिनसे यह प्रोटीन बना होता है। चूंकि,​ टिटिन दुनिया का सबसे लंबा प्रोटीन है, यही कारण है कि इसका नाम भी दुनिया का सबसे लंबा शब्द भी है। केमिकल नामों को शामिल करने में समस्या होती है कि यह कितने लंबे होंगे, इसकी कोई लिमिट नहीं है।
अगला लेख
Water crisis: भारत इन देशों से सीख सकता है कैसे बचाए पानी