इंदौर की हरी मिर्च ice cream इंटरनेट पर हो रही है वायरल
मेन्यू में इंदौर सेव आइस क्रीम भी है शामिल
Indore Sarafa Bazar
दरअसल इंटरनेट पर 'oyehoye india' नामक एक फूड व्लोग इंस्टाग्राम अकाउंट है। इस अकाउंट को कुशल नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है जो भारत के कई स्वादिष्ट व्यंजनों की रील अपने अकाउंट पर शेयर करते हैं। एसी ही एक विडियो कुशल ने हरी मिर्च आइस क्रीम की अपलोड की जिसके कैप्शन में लिखा है 'सराफा बाज़ार, इंदौर, 100 रूपए, यह उनके मेन्यू में है।' इस विडियो पर अब तक 2 लाख से भी ज्यादा व्यू आ चुके हैं। इस आइस क्रीम को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि यह साधारण टैस्ट बड्स से काफी अलग डिश है।
इस डिश को बनाने के लिए वेंडर ने आइस क्रीम काउंटर पर कटी हुई हरी मिर्च डालीं। इसके बाद इसमें कैरामेल और चॉकलेट को ऐड कर दिया। इस आइस क्रीम को तवा आइस क्रीम स्टाइल में बनाया गया था।
-
इस विडियो को देखने के बाद वैम्पायर माफिया नामक अकाउंट ने कमेंट किया है कि 'यह आइस क्रीम उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो भईया और तीखा देना बोलती हैं।'
-
इसके साथ ही आशीष नामक व्यक्ति ने कमेंट किया है कि 'इसलिए डॉक्टर को बीमारियां समझ नहीं आती कि क्या खाकर बीमार हुआ है।'
आपको बता दें कि कुशल ने इंदौर सेव आइस क्रीम की रील भी अपने अकाउंट पर शेयर की है। इस आइस क्रीम को इंदौरी स्टाइल में सेव से बनाया गया है जिसमें कैरामेल और चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। यह आइस क्रीम भी सराफा बाज़ार के सेम वेंडर की है। इस आइस क्रीम की कीमत भी 100 रूपए है।

