सम्बंधित जानकारी
- Kanh River Indore: 10 साल में 1200 करोड़ फूंके, अब 417 करोड़ होंगे खर्च, फिर भी नहीं बदल रही कान्ह नदी की सूरत
- थार के बोनट पर बैठ स्वैग झाड़ रहे थे, ब्रेक लगा और मरते मरते बचे, इंदौर में चल रहा Reels बनाने का जानलेवा खेल
- इंदौर का MGM कॉलेज करेगा रिसर्च, कितना खतरनाक है Union Carbide Waste, शासन को भेजेगा रिपोर्ट
- Digital Registry: मध्यप्रदेश में संकट बना संपदा 2.0 सॉफ्टवेअर, दिक्कत दे रही जियो टैगिंग, अधिकारी बोले, हेल्पडेस्क पर जाएं
- इंदौर में 87 लाख की धोखाधड़ी, अकाउंट में छेड़छाड़ कर अपने ही मालिक को लूट गया कर्मचारी
इंदौर में ससुराल वालों ने कराया वर्जिनिटी चेक, थाने पहुंची महिला
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में शादी की पहली रात वर्जिनिटी चेक करवाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ बाणगंगा थाने में दहेज प्रताड़ना और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी दिसंबर 2019 में भोपाल के एक युवक से हुई थी। शादी की पहली रात ही ससुराल वालों ने वर्जिनिटी चेक किया। इस घटना ने पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता का आरोप है की दहेज के लिए भी उस पर अत्याचार किए गए। गर्भावस्था के दौरान उसे 3 महीने में गर्भपात और बाद में मृत बच्ची को जन्म देने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।
वर्तमान में पीड़िता एक बच्ची की मां है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि ससुराल वालों ने शादी की रात अनुचित तरीके से वर्जिनिटी चेक करने के लिए अमानवीय तरीके अपनाए, जिससे पीड़िता को मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न हुआ।
एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे के मुताबिक कोर्ट ने घरेलु हिंसा का केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। महिला और बाल विकास विभाग से भी जांच रिपोर्ट तलब की है। विभाग ने रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दी।
Edited By: Navin Rangiyal