1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Tech Mahindra International Amazing Talent Award for Sandeep Rashinkar

संदीप राशिनकर को टेक महिंद्रा का अंतरराष्ट्रीय अमेजिंग टेलेंट अवॉर्ड

Sandeep Rashinkar
इंदौर, अपने अभिनव रेखांकनों और कला में अपने नवाचारों से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले चित्रकार संदीप राशिनकर को टेक महिंद्रा द्वारा प्रतिष्ठित अमेजिंग टेलेंट अवॉर्ड दिया गया है।

यह अवॉर्ड दुनियाभर में टेक महिंद्रा में कार्यरत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों द्वारा वैश्विक स्तर पर नामित रचनाधर्मियों द्वारा किए गए रचनात्मक अवदान की विशिष्टता और श्रेष्ठता को देखकर दिया जाता है।

उन्हें यह सम्मान संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सम्मानों की श्रृंखला में सन 2019 के लिए घोषित होने के बावजूद कोविड के चलते अभी दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कई अखिल भारतीय सम्मानों के अलावा हाल ही में उन्हें पुणे में महाकवि कालिदास सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।
अगला लेख
उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, मालदेवता और यमकेश्वर फटे बादल, पानी में बहे पेड़