1. खबर-संसार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Rau Bypass Fatal Accident Road Accident

राऊ बायपास पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत

Rau Bypass
इंदौर। राऊ बायपास पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक लड़की की मृत्यु हो गई। लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय धामनोद से इंदौर आ रहे थे। बायपास पर हादसे को देख उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी ली। 
खबरों के अनुसार राऊ बायपास पर यह सड़क दुर्घटना हुई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी के अनुसार इस हादसे में लड़की की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। लड़के को गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल पहुंचाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश भाजपा जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष गौरव रणदीवे धामनोद से लौट रहे थे, जब उन्हें इस हादसे का पता चला तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। 
अगला लेख
नीतीश के काफिले पर पथराव मामले में 21 हिरासत में