Indore : देवगुराड़िया क्षेत्र में तेंदुआ आने से खौफ, सहमे कॉलोनीवासी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
leopard entered in Devguradia Area : इंदौर की देवगुराड़िया पंचायत में आने वाली मानसरोवर कॉलोनी में तेंदुआ आने हड़कंप मच गया। खबरों के मुताबिक तेंदुआ देखकर लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ निर्माणाधीन मकान में घुस गया। गनीमत रही कि तेंदुआ ने किसी तरह का हमला नहीं किया। वन विभाग ने तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया है।
Indore : देवगुराड़िया क्षेत्र में तेंदुआ आने से लोगों में दहशत#Indore #IndoreNews #leopard #viralvideo #webdunia pic.twitter.com/vbqpHjfVUB
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) January 23, 2025
कॉलोनी के रहवासियों ने खुड़ेल थाने में तेंदुए की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग को भी तेंदुए की सूचना दी गई है।
देवगुराड़िया के आसपास कई नई कॉलोनियां विकसित हो रही हैं, वन्य प्राणी के आबादी में आने से एक नया खतरा महसूस किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेंदुआ भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्र में आया होगा। इससे पहले भी आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था।Indore : देवगुराड़िया क्षेत्र में तेंदुआ आने से खौफ, सहमे कॉलोनीवासी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू#Indore #IndoreNews #leopard #viralvideo #webduniahttps://t.co/w4iLAPG5MN pic.twitter.com/purMYEWkRh
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) January 23, 2025
क्या बोले कलेक्टर : देवगुराड़िया में घर में घुसे तेंदुए को लेकर कलेक्टर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि तेंदुए को जल्द पकड़ने की कही बात वन विभाग की टीम और एसडीएम व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद
कलेक्टर बोले रेस्क्यू टीम मौके पर है। जल्दी तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। Edited by : Sudhir Sharma

