maruti के विभिन्न मॉडलों के दाम 1 फरवरी से 32500 रुपए तक बढ़ेंगे
कंपनी के लोकप्रिय मॉडल वैगन-आर की कीमत 15,000 रुपए जबकि स्विफ्ट की कीमत 5,000 रुपए तक बढ़ जाएगी। एसयूवी ब्रेजा और ग्रैंड विटारा की कीमतों में क्रमश: 20,000 रुपए और 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।
Maruti Suzuki vehicles prices will increase: प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) 1 फरवरी से अपने विभिन्न मॉडल (various models) के दाम 32,500 रुपए तक बढ़ाएगी। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इससे कच्चे माल की लागत वृद्धि के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।
मॉडल वैगन-आर की कीमत 15,000 जबकि स्विफ्ट की कीमत 5,000 रुपए तक बढ़ेगी : संशोधित कीमतों के तहत कंपनी की कॉम्पैक्ट कार सेलेरियो की शोरूम कीमत 32,500 रुपए तक बढ़ जाएगी जबकि प्रीमियम मॉडल इनविक्टो की कीमत में 30,000 रुपए तक की वृद्धि होगी। कंपनी के लोकप्रिय मॉडल वैगन-आर की कीमत 15,000 रुपए जबकि स्विफ्ट की कीमत 5,000 रुपए तक बढ़ जाएगी। एसयूवी ब्रेजा और ग्रैंड विटारा की कीमतों में क्रमश: 20,000 रुपए और 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।
ALSO READ: मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक suv ई-विटारा, 100 देशों में की जाएगी निर्यात
मॉडल वैगन-आर की कीमत 15,000 जबकि स्विफ्ट की कीमत 5,000 रुपए तक बढ़ेगी : संशोधित कीमतों के तहत कंपनी की कॉम्पैक्ट कार सेलेरियो की शोरूम कीमत 32,500 रुपए तक बढ़ जाएगी जबकि प्रीमियम मॉडल इनविक्टो की कीमत में 30,000 रुपए तक की वृद्धि होगी। कंपनी के लोकप्रिय मॉडल वैगन-आर की कीमत 15,000 रुपए जबकि स्विफ्ट की कीमत 5,000 रुपए तक बढ़ जाएगी। एसयूवी ब्रेजा और ग्रैंड विटारा की कीमतों में क्रमश: 20,000 रुपए और 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।
कंपनी ने बताया कि शुरुआती स्तर की छोटी कारों- ऑल्टो के10 की कीमत 19,500 रुपए तक और एस-प्रेसो की कीमत 5,000 रुपए तक बढ़ जाएगी। प्रीमियम कॉम्पैक्ट मॉडल बलेनो की कीमत 9,000 रुपए तक, कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रोंक्स की कीमत 5,500 रुपए तक और कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर की कीमत 10,000 रुपए तक बढ़ जाएगी। कंपनी फिलहाल शुरुआती स्तर की ऑल्टो के-10 (शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपए) से लेकर 28.92 लाख रुपए की इनविक्टो तक विभिन्न प्रकार के वाहन बेचती है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें