1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Meet man who owns maximum Rolls Royce in India

टाटा, अडाणी, अंबानी नहीं, भारत के इस शख्स के पास है सबसे ज्यादा Rolls Royce

yohan poonawala
Rolls-Royce Cars News : आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी कारों में शामिल रोल्स रॉयस (Rolls-Royce)  भारत में किसके पास है। यह आप अंबानी, अडानी और टाटा के परिवार के बारे में सोच रहे हैं तो यह गलत है। आइए हम आपको बताते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा रोल्स रॉयल किसके पास है। 
 
रोल्स-रॉयस की कारें भारत में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इस ब्रांड की गाड़ियों की कीमत इतनी अधिक है कि इन्हें खरीदना आम आदमी के बजट से बाहर है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के पास रोल्स-रॉयस कार हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक टाटा, अडानी, अंबानी नहीं, योहान पूनावाला स्पेशल कार संग्रह के लिए जाने जाते हैं, जिसमें रोल्स रॉयस उनकी खास पसंद है। भारत में सबसे अधिक रोल्स रॉयस योहान पूनावाला के पास है। 
मीडिया खबरों के अनुसार उनके बेड़े में 22 रोल्स रॉयस कारें हैं। योहान पूनावाला ने अपने पहले से ही आकर्षक बेड़े में एक शानदार रोल्स रॉयस फैंटम VIII एक्सटेंडेड व्हीलबेस (EWB) को शामिल किया है। पूनावाला द्वारा कस्टम-ऑर्डर की गई इस लग्जरी सेडान को ऑटोमोबाइल आर्डेंट द्वारा इंस्टाग्राम पर प्रदर्शित किया गया, इसमें इस अनूठी गाड़ी के बेहतरीन विवरण को हाइलाइट किया गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से ऋषभ पंत बाहर