इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिम्मी और जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा 34वां वार्षिक 'पर्यावरण संवाद सप्ताह' 30 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ 30 मई को होगा। डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन के अनुसार
यूएनईपी ने इस वर्ष की थीम 'जलवायु कार्रवाई' करने के लिए सामूहिक कार्य घोषित किया है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को सतत विकास के लिए पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के प्रति संवेदनशील बनाना तथा स्वयं और अपने आसपास के वातावरण से शुरुआत करते हुए 'जलवायु कार्रवाई' के लिए प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने, वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण एवं पालन-पोषण तथा जैव विविधता को बचाने के लिए सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस संवाद सप्ताह में सेंट पॉल इंस्टीट्यूट, इंटेलेक्ट एकेडमी, डीएवीवी, श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, Edu SerumX सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं तथा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न आयु वर्ग के पर्यावरणविद् भाग लेंगे। सरकार, निजी एवं गैर-सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के पर्यावरणीय समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिभागी व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर 'जलवायु कार्रवाई' से जुड़े अपने सुझाव, विचार, योजनाएं, अनुभव और संकल्प साझा करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी-
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट में 30, 31 मई, 4 और 5 जून 2026।
30 मई– 'ग्रह और लोगों को बचाने के लिए जलवायु कार्रवाई' विषय पर उद्घाटन सत्र आयोजित होगा। मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन वक्ता श्री पी.एन. मिश्रा, IFS, मुख्य संरक्षक, इंदौर वन प्रभाग, इंदौर रहेंगे।
31 मई– 'लोगों और ग्रह के स्वास्थ्य के लिए जलवायु कार्रवाई' विषय पर संवाद होगा। मुख्य अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत रावत तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता ठाकुर, वन रेंजर, इंदौर प्रभाग रहेंगी।
1 जून– 'सतत आजीविका के लिए जलवायु कार्रवाई' विषय पर कार्यक्रम रहेजा सोलर फ़ूड प्रोसेसिंग कैंपस में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन।
2 जून– 'जलवायु कार्रवाई में नर्सों की भूमिका' विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। स्वागत भाषण डॉ. उषा उकांडे, निदेशक द्वारा दिया जाएगा तथा मुख्य अतिथि डॉ. जनक पलटा मगिलिगन।
3 जून– 'सतत सामुदायिक विकास के लिए सामूहिक जलवायु कार्रवाई' विषय पर कार्यक्रम होगा। स्वागत भाषण मोना धरमसी द्वारा दिया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. जनक पलटा मगिलिगन रहेंगी।
4 जून– 'स्वच्छ जल और वायु के लिए जलवायु कार्रवाई' विषय पर विशेष संवाद आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि विषय विशेषज्ञ रहेंगे। इस अवसर पर भूविज्ञानी सुधींद्र मोहन शर्मा एवं पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. दिलीप वागेला अपने विचार व्यक्त करेंगे।
5 जून– विश्व पर्यावरण दिवस समारोह 'क्लाइमेट एक्शन' थीम के साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. योगेश गोस्वामी, कुलपति, श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर रहेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजना गोस्वामी, प्रोफेसर (रसायन विज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान), श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर होंगी।
कार्यक्रम का आयोजन जिम्मी और जनक पलटा मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा किया जा रहा है तथा कार्यक्रम की संयोजक डॉ. जनक पलटा मगिलिगन रहेंगी।