1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. up-mlc-election-results-2026-vote-counting-27-october

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

UP MLC Elections Result 2026
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 का निर्णायक मोड़ आ गया है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह ठीक 8:00 बजे से प्रदेश के 7 प्रमुख जिलों में वोटों की गिनती शुरू होगी। संबंधित रिटर्निंग अफसरों (RO) की कड़ी निगरानी में निर्धारित केंद्रों पर मतगणना संपन्न कराई जाएगी।
 
​विधान परिषद की 5 स्नातक (Graduates) और 6 शिक्षक (Teachers) सीटों के लिए होने वाली इस मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
जानिए किस सीट की मतगणना कहां होगी? (गिनती केंद्रों की सूची)
  • ​लखनऊ : रमाबाई रैली स्थल, लखनऊ
  • ​स्नातक सीट : हॉल नंबर 7
  • ​शिक्षक सीट : हॉल नंबर 8
  • ​वाराणसी : स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन, वाराणसी
  • ​स्नातक सीट : हॉल नंबर 1
  • ​शिक्षक सीट : हॉल नंबर 2
  • ​आगरा : ​नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड, आगरा
  • ​स्नातक सीट : हॉल नंबर 1
  • ​शिक्षक सीट : हॉल नंबर 2
  • ​मेरठ : गांधी हॉल बिल्डिंग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मोदीपुरम, मेरठ
  • ​स्नातक सीट: हॉल A
  • ​शिक्षक सीट : हॉल B
  • ​इलाहाबाद-झांसी (स्नातक सीट) : ​ कोठारी हॉल (हॉल नंबर 1), बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी
  • ​बरेली-मुरादाबाद (शिक्षक सीट) : संजय कम्युनिटी हॉल (हॉल नंबर 1), बरेली
  • ​गोरखपुर-फैजाबाद (शिक्षक सीट) : कॉमर्स बिल्डिंग (हॉल नंबर 1 व 2), पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
वोटों की गिनती पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए सभी मतगणना स्थलों पर भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
अगला लेख
नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार