1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Corruption in the Akanksha Scheme and Injustice Against Tribal Students

आकांक्षा योजना में भ्रष्टाचार एवं आदिवासी छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में धरना

adivasi students
इंदौर। आकांक्षा योजना के तहत आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ हो रहे अन्याय, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं लगातार की जा रही लापरवाही के विरोध में आज Collector Office Indore पर छात्र नेताओं निखिल वर्मा, पवन अहिरवार, संदीप पाठोदे और नैतिक शिंदे द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।

धरने के माध्यम से छात्रों ने निम्न मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं —

1. आकांक्षा योजना में लाभान्वित छात्र-छात्राओं की 24 माह की NEET कोचिंग पूर्ण रूप से कराई जाए।
2. एसेंट कोचिंग क्लास का टेंडर तत्काल समाप्त किया जाए।
3. हमारे द्वारा की गई शिकायत में दर्ज बयान आज दिनांक में हमारे सामने प्रस्तुत किए जाएं।
4. Assistant commissioner नरेंद्र भिड़े सर द्वारा बिना मॉड्यूल, टैबलेट एवं कोचिंग लगाए बिल कैसे पास किया गया, इसकी संपूर्ण जानकारी सार्वजनिक की जाए।
5. एसेंट कोचिंग क्लास का पूरा पता, वहां कार्यरत शिक्षकों की जानकारी एवं संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।
6. मुकुल बंसल पर तत्काल FIR दर्ज की जाए।

आदिवासी छात्रों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : छात्र नेताओं का कहना है कि आदिवासी एवं गरीब छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी माँगें पूरी होने तक यहाँ धरना जारी रहेगा। यह जानकारी पवन अहिरवार ने दी।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश