1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Emerald Developers Launches High-Rise Project
Last Updated : मंगलवार, 26 मई 2026 (16:24 IST)

एमराल्ड डेवलपर्स का हाईराइज प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च, इंदौर की स्‍काईलाइन बदलकर दिल्‍ली- मुंबई की तरह करना मकसद

tapan agrawal
एमराल्ड डेवलपर्स का “अब बदलेगा इंदौर” अभियान मंगलवार को इंदौर में लॉन्‍च किया गया। इस प्रोजेक्‍ट के तहत इंदौर में दिल्‍ली- मुंबई की तर्ज पर हाईराइज रेसिडेंशियल बिल्‍डिंग का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्‍ट की घोषणा एमराल्ड डेवलपर्स के सीईओ तपन अग्रवाल और सेल्‍स मार्केटिंग की वाइस प्रेसिडेंट अर्चना अग्रवाल ने आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की।

कार्यक्रम के दौरान तपन अग्रवाल, सीईओ, एमराल्ड डेवलपर्स ने इस पहल के पीछे की सोच और इंदौर के भविष्य को लेकर कंपनी के बड़े विज़न को साझा किया। उन्होंने कहा कि शहर तब आगे बढ़ते हैं, जब वहां के लोगों की सोच और उम्मीदें बदलती हैं। इंदौर इस समय आर्थिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक रूप से बदलाव के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। विकास का अगला चरण सिर्फ शहर का विस्तार करना नहीं होना चाहिए, बल्कि लोगों के अनुभव, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और रहने व काम करने के तरीके को भी बेहतर बनाना चाहिए। एमराल्ड में हमारा ध्यान ऐसे आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार स्पेस बनाने पर है, जो वैश्विक सोच से प्रेरित हों और आधुनिक भारत की जरूरतों और महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप हों।

अर्चना अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग एमराल्ड डेवलपर्स ने कहा कि इंदौर अब ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां लोगों की सोच और उम्मीदें वैश्विक स्तर की होती जा रही हैं, लेकिन शहर अपनी पहचान और संस्कृति से भी जुड़ा हुआ हैं। एमराल्ड में हमारा प्रयास इन बदलती जरूरतों को समझकर ऐसी परियोजनाएं बनाने का है, जो भविष्य के लिए तैयार हों, बेहतर अनुभव देने वाले हों और वहां रहने व काम करने वाले लोगों के लिए वास्तव में उपयोगी हों। ‘अब बदलेगा इंदौर’ सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि यह उस बदलाव को दर्शाता है, जिसे हम पहले से ही शहर में देख रहे हैं।”

उन्‍होंने बताया कि कंपनी ऐसे आधुनिक और एकीकृत स्पेस विकसित करने पर ध्यान दे रही है, जो बेहतर सुविधाओं, आकर्षक डिजाइन, आसान पहुंच और शहर के लंबे समय तक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे। ये सभी परियोजनाएं वैश्विक सोच से प्रेरित होंगी। कंपनी के अधिकारियों ने यह भी बताया कि ‘अब बदलेगा इंदौर’ सिर्फ एक ब्रांड अभियान नहीं है, बल्कि यह शहर की बदलती सोच और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है।

क्‍या है कंपनी का मकसद
  • इंदौर में एमराल्‍ड डेवलपर्स के हाईराइज प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च
  • एमराल्‍ड डेवलपर्स इंदौर में बनाएगा ग्रीन सर्टिफाइड बिल्‍डिंग्‍स
  • इंदौर की स्‍काईलाइन बदलकर दिल्‍ली- मुंबई की तरह करना है
  • एमराल्‍ड डेवलपर्स के सीईओ तपन अग्रवाल ने कहा— इंदौर को टीयर टू सिटी के टैग से मुक्‍त करना है मकसद
  • 20 और 30 साल बाद भी रिलेवेंट रहेंगी एमरॅल्‍ड डवलेपर्स की हाईराइज बिल्‍डिंग्‍स
  • इंदौर में दिल्‍ली मुंबई जैसे शहरों की तरह फ्यूचर होम्‍स बनाकर लोगों को मुहैया कराना एमराल्‍ड डेवलपर्स का मकसद
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें