1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Checkmate Challenge Rapid Chess Tournament was hosted by The Daispark School
Written By
Last Modified: रविवार, 24 मई 2026 (21:13 IST)

'द डायसपार्क स्कूल' की मेजबानी में हुआ 'चेकमेट चैलेंज' रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन

Checkmate Challenge Rapid Chess Tournament was hosted by The Daispark School
डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन इंदौर एवं यूनाइट इंदौर चेस क्लब के तत्वावधान तथा 'द डायसपार्क स्कूल' की मेज़बानी में आयोजित एक दिवसीय 'चेकमेट चैलेंज' रैपिड शतरंज स्पर्धा का शुभारंभ आज रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता अंडर-10 एवं अंडर-15 आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है। स्पर्धा का उद्घाटन पूर्व मध्य प्रदेश राज्य शतरंज विजेता कमल वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आयोजन समन्वयक शिशिर देशमुख, डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन इंदौर के सचिव एवं इंटरनेशनल आर्बिटर सुनील सोनी तथा मुख्य निर्णायक योगेश मोहिते विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुभारंभ के दौरान कमल वर्मा ने शिशिर देशमुख के विरुद्ध बोर्ड पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजक स्कूल डायसपार्क की ओर से कार्यक्रम का संचालन रूपल मोदी ने किया तो वहीं आभार सूरज सिंह चौहान ने किया माना।
 
प्रतियोगिता में केवल 120 खिलाड़ियों को ही सहभागिता की पात्रता प्रदान की गई थी, जिसके चलते खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्पर्धा में इंदौर सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही कि इसमें एक अमेरिकी खिलाड़ी भी सहभागिता कर रहा है।
प्रतियोगिता का स्तर इस बात से भी स्पष्ट होता है कि इसमें कुल 28 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, कुछ राज्य विजेता हैं तो वहीं 3 खिलाड़ी फीडे उपाधि प्राप्त हैं। युवा खिलाड़ियों में शतरंज के प्रति बढ़ते आकर्षण एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया है।
 
आज खेले गए तीन चक्रों के पश्चात परिणाम इस प्रकार रहे :
'चेकमेट चैलेंज 2026' रैपिड शतरंज स्पर्धा के अंडर-15 वर्ग में तीसरे राउंड के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। शीर्ष बोर्ड पर कियान पोरवाल ने हार्दिक सिंघल को पराजित करते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। कविन कपूर एवं अपार मकवाना के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। अंजलि श्रीवास्तव ने रुद्रादित्य सिंह सिसोदिया को शिकस्त दी, वहीं प्रयान चोपड़ा ने आरना सिंह को हराया।
ACM दक्षित सोडानी ने राघव द्विवेदी को पराजित किया जबकि युवराज अग्रवाल एवं गुरजोत सिंह कलसी के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। कृतज्ञ साहू ने कबीर गुप्ता को हराकर अपनी जीत दर्ज की। AFM युवान राजपाल ने कबीर दुआ को मात दी। लक्ष्य कुमरावत ने अंश कनकने को, जीविका खंडेलवाल ने मोहित चौहान को तथा हरे कृष्णा गंगेले ने मधुरा भालेराव को पराजित किया।
 
अंडर-10 वर्ग में तीसरे राउंड में शीर्ष बोर्ड पर वेद नायर ने आरुष संघवी को पराजित करते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अयान केजरीवाल एवं अयांश मालवीय के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। अथर्व अग्रवाल को सौरेन बत्रा के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा, जबकि किवांश जैन ने अनय पाटिल को हराया।
 
अयांश जैन ने अनय सिंह को पराजित किया तथा मनीत शाह ने अर्थ सैनी के खिलाफ जीत दर्ज की। आध्या अग्रवाल ने राहिल जैन को हराया। अहान भार्गव एवं अंशुमान पाल के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। सर्वज्ञ गुप्ता को नैनानी कायरा के हाथों पराजय मिली। हरे राम गंगेले ने किआरा मेहरा को मात दी, वहीं नैनाजी लाल ने खुशवी मित्तल को हराया।
ये भी पढ़ें
अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास