1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore Manish Singhvs Purnima Gadaria

मनीष सिंह V/s पूर्णिमा गडरिया, कलेक्टर को हटाने की उठी मांग

Manish Singh
इंदौर। स्वास्थ्य अधिकारी पूर्णिमा गडरिया के इस्तीफे का मामला अब और गर्मा गया है। स्वास्थ्य सेवा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संभागायुक्त को ज्ञापन देकर कलेक्टर को हटाने की मांग की है। दूसरी ओर, जल संसाधन मंत्री भी नाराज स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच पहुंचे।
ज्ञापन में इंदौर कलेक्‍टर मनीषसिंह पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्‍यवहार का आरोप लगाया गया है। डॉक्टरों के संगठन ने कहा कि जब कलेक्टर मनीष सिंह को नहीं हटाया जाएगा वे काम नहीं करेंगे। उन्होंने हड़ताल की भी चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कलेक्टर सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग की प्रथम श्रेणी अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गडरिया के साथ असंसदीय, अमर्यादित और अभद्र भाषा का उपयोग किया है। पूर्व में सार्वजनिक बैठकों में कलेक्टर ऐसा कर चुके हैं। इसके चलते कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया जाता तो स्वास्थ्य परिवार अपनी सेवाएं देने में असमर्थ रहेगा।
अगला लेख
MP में कोरोना का होगा फ्री इलाज, CM शिवराज ने किया नई योजना का ऐलान