सम्बंधित जानकारी
- Ladli Behna Yojana : CM शिवराज ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1000 रुपए किए ट्रांसफर
- चुनावी साल में मतदाता को लुभाने के लिए शिवराज सरकार बांटेगी साड़ी-सैंडल, पानी की बोतल और छाता
- इंदौर में छात्रा के साथ घूम रहे युवक पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार
- Indore Crime News: संघ और बजरंग दल को बदनाम करने के आरोप में 5 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री चौहान 'घोषणा मशीन' बन गए हैं, अपनी जेब में नारियल रखते हैं : कमलनाथ
Indore: भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं में जमकर मारपीट, अध्यक्ष को पीटा
इंइंदौर। चुनावी सरगर्मियों के बीच जबलपुर में जहां एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना का शुभारंभ करते हुए जहां 1000 रुपए ट्रांसफर कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उनके सपनों के शहर इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया खबरों के अनुसार भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ही मिलकर पिटाई कर दी।
खबरों के मुताबिक सौगात मिश्रा ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज होकर उनकी पिटाई की गई। घटना ढाबे में खाने खाते समय हुई। लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरों के मुताबिक मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवांर भी मौजूद थे। मारपीट में उनका भी कुर्ता फटा है। पीटने वाले भाजयुमो के प्रदेश मंत्री और उनके साथी बताए जा रहे हैं।
