Indore Anant Chaturdashi : इंदौर में 103 साल पुरानी झांकी परंपरा में उमड़ा जनसैलाब, 22 से ज्यादा झांकियां बनी आकर्षण
फोटो एवं रिपोर्ट धर्मेंद्र सांगले
इंदौर में 103 साल पुरानी परंपरा के तहत अनंत चतुर्दशी पर 25 सितंबर की शाम 6 बजे से झांकियों का कारवां शुरू हुआ। इस बार भी 22 से ज्यादा झांकियों का कारवां है। खजराना गणेश मंदिर, इंदौर विकास प्राधिकरण, होप टेक्सटाइल (भण्डारी) मिल, नगर निगम, कल्याण मिल, स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी और मालवा मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल तथा हुकमचंद मिल सहित अन्य संस्थाओं की झांकियां निकलीं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने खजराना मंदिर की झांकी का पूजन किया।

अलसुबह तक झांकियां का क्रम चलेगा। बड़ी संख्या में इंदौरियों ने 'पहले आओ-पहले पाओ' की तर्ज पर सड़क किनारे-फुटपाथों पर चटाई बिछाकर जगह रोकी। पुलिस-प्रशासन भी चप्पे-चप्पे पर वॉच टॉवरों और ड्रोन के जरिए निगाह रखी गईं।
नहीं रहेगा स्थानीय अवकाश
इंदौर में हर साल गणेश विसर्जन चल समारोह के रतजगा के चलते दूसरे दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, लेकिन इस बार जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित नहीं किया गया। इसका कारण बताया गया कि कलेक्टर शिवम वर्मा ने पहले ही तीन स्थानीय अवकाश और अहिल्या उत्सव के दिन आधे दिन का अवकाश घोषित कर दिया।
nagar nigam
बता दें कि जिला कलेक्टर को ज्यादा से ज्यादा तीन दिनों का ही स्थानीय अवकाश घोषित करने की पात्रता है, इसके चलते 26 सितंबर को इंदौर में स्थानीय अवकाश नहीं रहेगा। हालांकि शनिवार के चलते सभी शासकीय कार्यालय में अवकाश रहेगा।