सम्बंधित जानकारी
- मुकुल रॉय का निधन: टीएमसी के कद्दावर नेता और पूर्व रेल मंत्री नहीं रहे
- लघुकथा: वो पांच मिनट
- 'इंडियन आइडिल 3' के विनर प्रशांत तमांग का निधन, कार्डियक अरेस्ट की वजह से 43 साल की उम्र ली अंतिम सांस
- मीटिंग के बीच आया BJP विधायक को आया हार्ट अटैक, 1 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन
- COVID के बाद Air Pollution भारत का सबसे बड़ा खतरा, दिल-फेफड़ों को ले रहा चपेट में, नहीं संभले तो परिणाम भयावह
इंदौर में फिर साइलेंट हार्ट अटैक, 23 साल के युवक ने मां की गोद में तोड़ा दम
इंदौर में एक और नौजवान ने हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया है। युवक की उम्र सिर्फ 23 साल थी। उसे बेचैनी हुई और उसने एसिडिटी की शिकायत की थी। इसके बाद वो आराम करने के लिए मां की गोद में लेट गया। इसी दौरान उसकी सांसे अचानक से थम गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र का है। यहां 23 साल के युवक रजत शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक को अचानक घबराहट हुई और वह मां की गोद में अचेत हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में उसे साइलेंट हार्ट अटैक आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक रजत (23), पिता रमेश शर्मा, मां शारदा नगर का निवासी था और एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार को वह घर पर ही था। दोपहर के समय उसे बेचैनी और घबराहट महसूस हुई। परिजनों ने पहले इसे एसिडिटी की समस्या समझकर दवा दी और सीने पर क्रीम लगाई।
हालत बिगड़ने पर रजत घर से बाहर निकला, लेकिन अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई और वह मां की गोद में अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर साइलेंट अटैक की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Edited By: Naveen R Rangiyal