1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP MLA suffers heart attack during meeting
Last Modified: बरेली , शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (18:02 IST)

मीटिंग के बीच आया BJP विधायक को आया हार्ट अटैक, 1 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

Death of MLA
फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. श्यामबिहारी लाल का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया। मीडिया खबरों के मुताबिक यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब वे बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा ले रहे थे।

उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्यामबिहारी लालजी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।  symbolic picture
ये भी पढ़ें
ग़ाज़ा में विकट मौसम, अमानवीय परिस्थितियों के बीच एक और बच्चे की मौत