1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. A patient hanged himself from a tree in Indore MY Hospital campus

इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर के पेड़ पर मरीज ने लगाई फांसी, जेब से निकली ये पर्ची

A patient hanged himself from a tree in Indore MY Hospital campus
इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में एक मरीज ने फांसी लगा ली। वह अपनी बीमारी से परेशान था। लोगों ने जब फांसी पर लटका शव देखा तो चौंककर हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मरीज की शिनाख्त सोनकच्छ निवासी महेश पिता लक्ष्मण के रुप में हुई है। वह 15 अप्रैल को इलाज के लिए इंदौर आया था और एमवाय अस्पताल में भर्ती था। महेश की मौत की खबर पुलिस ने परिजनों को दी।

महेश सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल से नीचे आया और पार्किंग वाले हिस्से में पहुंचा। वहां उनसे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जेब की तलाशी ली तो उसकी जेब से इलाज की पर्ची निकली। उस पर मृतक के भाई का नंबर लिखा था। पुलिसकर्मियों ने भाई को फोन लगाया और सूचना दी। इसके बाद परिजन इंदौर पहुंचे और शव को सोनकच्छ ले गए।

मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन परिजनों ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहता था और इससे वह परेशान हो चुका था। इंदौर में फांसी लगाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक कैदी ने शौचालय में जाकर फांसी लगा ली थी।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
BJP ने EC पर राहुल गांधी की टिप्पणी को बताया नेशनल हेराल्ड मामले से ध्यान भटकाने का हथकंडा