सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: दिल्ली NCR और उत्तर भारत में वर्षा की संभावना, पहाड़ों पर हिमपात का अलर्ट
- Weather Updates: चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल, IMD का अलर्ट
- Weather Updates: उत्तर भारत में गर्मी और लू का प्रकोप जारी, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम
- Weather Updates: मौसम का लगातार बदलता मिजाज, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
- Weather Update: भीषण गर्मी से मिली राहत, दिल्ली से राजस्थान तक तेज हवाओं ने दिखाया असर
इंदौर में लू का कहर, आठवीं तक के स्कूल 12 बजे के बाद नहीं लगेंगे, परिजन कर रहे अवकाश की मांग
इंदौर में लू कहर बरपा रही है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का समय घटाकर दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर अभिभावकों द्वारा स्कूलों में पूर्ण अवकाश की मांग की जा रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन पर निर्णय को लेकर दबाव बन रहा है।
बता दें कि इसके लिए महापौर ने भी कलेक्टर को पत्र लिखा था। पत्र में लिखा था कि वर्तमान में इन्दौर शहर में भीषण गर्मी हो रही है साथ ही लू भी चल रही है। विद्यालय के विद्यार्थियों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड रहा है, जिसके कारण उनका स्वास्थ खराब होने की संभावना है। अतः भीषण गर्मी को देखते हुए समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया जाना उचित होगा।
पांच वर्षों का सबसे अधिक तापमान : शुक्रवार को मौसम का मिजाज शुरू से ही तीखा बना रहा। दिनभर गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। यह पिछले पांच वर्षों का सबसे अधिक तापमान साबित हुआ है। सुबह से ही चुभती धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर तक गर्मी असहनीय हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन और अधिक गर्म हो सकते हैं। शनिवार को तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। बीते पांच दिनों से रात का तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे रात में भी गर्मी का एहसास कम नहीं हो रहा।
मध्यप्रदेश में कहर बरपा रही गर्मी : मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाते हुए कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। लगातार गर्म हवाओं के प्रकोप के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान आना 40 डिग्री को पार कर चुका है, तो वहीं आने वाले दिनों में यह तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश का मौसम कुछ इसी तरह का बना रह सकता है, जहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी भोपाल समेत कुछ जिलों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, आने वाले वक्त में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों गर्मी रफ्तार पकड़ रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के अलग-अलग देशों के साथ-साथ इंदौर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी, जहां इंदौर में लगातार बढ़ता तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
Edited By: Navin Rangiyal