सम्बंधित जानकारी
- होली की मिठाई : मिनटों में बनाइए मीठी-मीठी करंजी, ऐसी कि देखकर ही ललचा जाएगा मन...
- बेसन की खस्ता चाट कचौरी, इतनी चटपटी कि इसे खाने के लिए हर समय ललचाएगा जी
- होली पर बनाएं रंगबिरंगा शर्बत, ऐसा कि दिल खुश हो जाए, हर कोई करेगा पसंद
- होली पर बनाएं एकदम कुरकुरी आलू कचौरी, स्वाद ऐसा कि दीवाना बना दें...
- होली का विशेष व्यंजन : भांग की शाही ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी
होली का पारंपरिक पकवान है नमकपारे, स्वाद ऐसा कि मन ललचाए। Namakpare Indian dish
- राजश्री
सामग्री :
500 ग्राम मैदा, 200 ग्राम रवा, 1/2 कप तेल (पहले से गरम किया हुआ मोयन के लिए), 2 छोटे चम्मच अजवायन, नमक स्वादानुसार, बेकिंग पाउडर, तेल (तलने के लिए)।
500 ग्राम मैदा, 200 ग्राम रवा, 1/2 कप तेल (पहले से गरम किया हुआ मोयन के लिए), 2 छोटे चम्मच अजवायन, नमक स्वादानुसार, बेकिंग पाउडर, तेल (तलने के लिए)।
विधि :
होली पर नमकपारे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और रवा मिक्स करके तेल का मोयन, नमक, बेकिंग पाउडर और अजवायन डालकर मिक्स कर लें। अब गरम पानी से कड़ा गूंथ लें। और थोड़ी देर कपड़े से ढंककर रख दें। अब मैदे की मोटी लोई बनाकर थाली या बड़े पटिए पर पतली बेल लें।
चाकू की सहायता से मनचाहे आकार में शकरपारे काट लें और कपड़े पर फैला दें। थोड़ी देर बाद तेल गरम करके उसमें गुलाबी कुरकुरे होने तक तल लें। पेपर पर डालकर अतिरिक्त तेल अलग कर दें। ठंडे होने के बाद नमकपारे को डिब्बे में भर दें और होली के रंगबिरंगे त्योहार पर घर आए मेहमानों को परोसे।
