सम्बंधित जानकारी
- गर्मी के दिनों में ठंडक के साथ-साथ हेल्दी बनाए रखेगी लाजवाब बनाना लस्सी, बस पढ़ें ये 5 टिप्स...
- केसरी रसगुल्ला, छेने से बनी एक स्वादिष्ट मिठाई, ऐसी कि देखते ही ललचाएगा मन खाने के लिए
- होली की मिठाई : मिनटों में बनाइए मीठी-मीठी करंजी, ऐसी कि देखकर ही ललचा जाएगा मन...
- आपने पहले कभी ट्राय की है अनार की लस्सी? अगर नहीं तो आज ही ट्राय करें...
- समर वेकेशन में ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट मैंगो रोल, पढ़ें 9 सरल स्टेप्स...
होली पर बनाएं रंगबिरंगा शर्बत, ऐसा कि दिल खुश हो जाए, हर कोई करेगा पसंद। sharbat recipe
सामग्री :
60 ग्राम खसखस, 60 ग्राम बादाम, शक्कर 1 किलो, पानी आधा लीटर, 5 ग्राम साइट्रिक एसिड, छोटी इलायची 10 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, खरबूज-तरबूज के बीज 25 ग्राम, गुलाब जल 100 मिली, 2 ग्राम पोटेशियम मेटाबाई सल्फेट, केवड़ा जल 25 एमएल, गुलाब की पत्तियां 20 ग्राम।
विधि :
सबसे पहले बादाम की गिरी, तरबूज-खरबूज के बीज आदि को अलग-अलग बर्तन में रात भर भिगो कर रखें। दूसरे दिन बादाम का छिल्का उतार कर सिलबट्टे पर बारीक पीस लें।
अब सभी मसाले, बादाम की गिरी, तरबूज-खरबूज के बीज, गुलाब की पत्तियां एकसाथ पीस लें। शक्कर की एक तार की चाशनी बनाकर साइट्रिक एसिड और पिसा बादाम और मसालों का मिश्रण मिलाएं। 10 से 15 मिनट तक उबालें।
इसे आंच से उतारकर छान लें। छाने गए मिश्रण में ठंडा होने पर एसेंस, गुलाब जल और परिरक्षक मिलाएं और छोटे मुंह वाली बोतलों में भर कर रख दें। मेहमानों के स्वागत के लिए खास तौर पर तैयार किया गया ठंडाई का शर्बत आपके लिए बहुउपयोगी साबित होगा।
