गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाएं ये 5 खास डिशेज, पर्व का उत्साह हो जाएगा दुगना
Republic Day Foods
इस वर्ष हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आइए जानते हैं इस दिन क्या-क्या खास पकवान बनाएं जा सकते हैं। जानिए यहां और आप भी अवश्य ही ट्राय करें ये खास डिशेज- Indian recipes
1. Tiranga Rice : स्वादिष्ट तिरंगे चावल
सामग्री :
500 ग्राम बासमती चावल, 25 ग्राम किसी चीज, 2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस, आधा कटोरी मटर के दाने, 2 छोटे आलू, 2 बड़े चम्मच हरे धनिए की चटनी, एक चम्मच केसर का पावडर, 1/2 चम्मच राई, 20 किशकिश, 3-4 काजू, 1 1/2 चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच घी, काली मिर्च पावडर 1 चम्मच।विधि :
सबसे पहले चावल को साफ करके आधा-एक घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। एक चौड़े मुंह वाले बर्तन में पानी उबालें और नमक डालकर चावल पका लें। अब इन्हें तीन भागों में बराबर बांट कर अलग-अलग कर लें। मटर और आलू उबाल लें। आलू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। किशमिश थोड़ी देर पानी में भिगोकर निकाल लें।
एक डिश में 1 बड़ा चम्मच घी लगा कर तीनों तरह के चावल एक के ऊपर एक परत लगाकर हाथ से अच्छी तरह दबाकर रख लें। ऊपर से काली मिर्च का पावडर बुरक दें। अब इनको हल्के हाथ से उलट दें और किसी दूसरी थाली में निकाल लें। तैयार स्वादिष्ट तिरंगे चावल का गणतंत्र दिवस के खास मौके पर जायका लें।
2. Tiranga Sendwich : तिरंगा सैंडविच
सामग्री :
एक पैकेट सैंडविच ब्रेड, 250 ग्राम बेसन, 6 आलू, प्याज 2, कटा हुआ धनिया 1/2 कप, 2 कटी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, सौंफ, राई, लालमिर्च, जीरा सभी आधा-आधा चम्मच, 1 कटोरी टोमॅटो सॉस, नमक स्वादानुसार।
विधि :
सबसे पहले बेसन में हरा धनिया, मिर्च, सौंफ, हल्दी, अजवाइन, नमक डालकर घोल बनाकर रख लें। अब उबले आलू में बारीक प्याज, नमक, हरी मिर्च, जीरा, मिलाकर गूंथ लें। अब हरी चटनी की सामग्री मिलाकर मिक्सी में पीस लें।
एक समतल जगह पर एक ब्रेड रखें, उस पर हरी चटनी लगाएं, उस पर दूसरी ब्रेड रखकर आलू का मिश्रण फैलाएं, उस पर तीसरी ब्रेड रखकर टमाटर सॉस लगाकर चौथी ब्रेड से ढंक कर सावधानीपूर्वक उठाकर बेसन के घोल से लपेटें और गरम तेल भूरे होने तक तलें। अब इसे चार भाग में सैंडविच की तरह काट लें। दिखने में खूबसूरत और चटपटा तिरंगा सैंडविच अब चटनी के साथ सर्व करें।
3. Tiranga Salad : तिरंगा सलाद
सामग्री :
गाजर 100 ग्राम, ककड़ी 100 ग्राम, मूली 100 ग्राम, पाव चम्मच काला नमक व काली मिर्च पावडर, पाव चम्मच भूना पिसा जीरा, नमक स्वादानुसार।
ककड़ी को लंबे-लंबे स्लाइस में काटकर रख लें। अब गाजर और मूली को छिलकर लंबी स्लाइस में काट लें। इसके बाद एक बड़ी-सी प्लेट में पहले गाजर, फिर मूली तत्पश्चात ककड़ी को एक के ऊपर एक तह करके जमा कर रख लें। अब ऊपर से काला नमक, काली मिर्च का पावडर, पिसा जीरा व सादा नमक बुरकाएं। अब तैयार तिरंगे सलाद से गणतंत्र दिवस का स्वागत करें।
4. Republic Day Cake : तिरंगा केक
सामग्री :1 बड़ा पैकेट ताजा ब्रेड, 1 आम, एक कटोरी मलाई, 1 कटोरी पिसी शकर, अमरूद का जैम आवश्यकतानुसार, एक चम्मच गुलाब जल, डेकोरेशन के लिए काजू, किशमिश, बादाम।
विधि :
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ब्रेड केक बनाने के लिए सबसे पहले मलाई में आधा कटोरी शकर व गुलाब जल मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंटे। बाकी बची हुई शकर आम में मिलाकर उसे फेंटें।
5. तिरंगी बर्फी
सामग्री :
400 ग्राम फ्रेश मावा (खोया), 350 ग्राम शक्कर, 150 ग्राम पनीर, मीठा पीला व हरा रंग, चांदी का बरक, आधा चम्मच इलायची पावडर।
विधि :
सबसे पहले खोया और पनीर को कद्दूकस करके रख लें। अब इसमें शक्कर मिलाएं, तत्पश्चात कड़ाही में मध्यम आंच पर पकने दें। मिश्रण गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें। अब तैयार मिश्रण को तीन भागों में बराबर बांट लें।
पहले वाले को सफेद रखें। दूसरे भाग में मीठा पीला व तीसरे भाग में हरा रंग मिला लें। हल्के हाथ से मोटा बेल लें और सबसे नीचे हरा, फिर सफेद और ऊपर पीले रंग की जमा दें और हल्के से हाथ से दबा कर बरक चिपका दें। अब इसको चौकोर शेप छोटे-छोटे साइज में काटें और तिरंगी बर्फी पेश करें।
Tiranga Recipes 2023

