सम्बंधित जानकारी
- Home Remedies For Itching:खुजली की समस्या से राहत देंगे 5 घरेलू उपाय
- Eye Care Tips : आंखों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये फूड, करें एक्सरसाइज
- बार-बार पानी पीने से भी न बुझे प्यास, तो आजमाएं 10 घरेलू नुस्खे
- गर्मी में भी कूल त्वचा पाना है तो ये 10 नुस्खे आजमाएं
- बहुपयोगी है कढ़ी पत्ता, जानें इससे होने वाले फायदों के बारे में
हेल्थ प्रॉब्लम होने पर बड़े काम आएंगे दादी नानी के ये 7 घरेलू नुस्खे
कई छोटी-मोटी सेहत समस्याएं तो ऐसी हैं जिनके लिए अक्सर लोग डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं, क्योंकि इन्हें तो कई बार घरेलू उपायों से ही ठीक किया जा सकता हैं। आइए, हम आपको बताते हैं 7 ऐसे घरेलू नुस्खे जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और सेहत समस्या को तुरंत आराम देने में सहायक हैं -
1 गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं। फौरन आराम होगा।
2 प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना बंद हो जाती हैं।
3 सूखे तेजपान के पत्तों को बारीक पीसकर हर तीसरे दिन एक बार मंजन करने से दांत चमकने लगते हैं।
4 हिचकी चलती हो तो 1-2 चम्मच ताजा शुद्ध घी, गरम कर सेवन करें।
5 ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।
6 प्याज का रस लगाने से मस्सों के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।
7 यदि नींद न आने की शिकायत है, तो रात में सोते समय तलवों पर सरसों का तेल लगाएं।
