सम्बंधित जानकारी
- आपकी रसोई में मौजूद हैं बीमारियों से लड़ने के लिए ये 7 असरदार एंटीबायोटिक्स
- जब सिर दर्द सताए तो घर बैठे ही ये ट्रिक्स आजमाएं, जरूर राहत मिलेगी
- सिर में खुजली हो या बालों का झड़ना, नींबू का रस लगाएं और कई समस्याओं से निजात पाएं
- तेजपत्ते का काढ़ा दूर करेगा कई सेहत समस्याओं को, जानिए इसे बनाने की विधि
- पढ़ें, त्वचा की समस्या 'एक्जिमा' से राहत पाने के 3 घरेलू उपचार
दादी नानी के 7 असरदार घरेलू नुस्खे, जो सेहत समस्या होने पर बड़े काम आएंगे
कई छोटी-मोटी सेहत समस्याएं तो ऐसी हैं जिनके लिए अक्सर लोग डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं, क्योंकि इन्हें तो कई बार घरेलू उपायों से ही ठीक किया जा सकता हैं। आइए, हम आपको बताते हैं 7 ऐसे घरेलू नुस्खे जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और सेहत समस्या को तुरंत आराम देने में सहायक हैं -
1 गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं। फौरन आराम होगा।
2 प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना बंद हो जाती हैं।
3 सूखे तेजपान के पत्तों को बारीक पीसकर हर तीसरे दिन एक बार मंजन करने से दांत चमकने लगते हैं।
4 हिचकी चलती हो तो 1-2 चम्मच ताजा शुद्ध घी, गरम कर सेवन करें।
5 ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।
6 प्याज का रस लगाने से मस्सों के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।
7 यदि नींद न आने की शिकायत है, तो रात में सोते समय तलवों पर सरसों का तेल लगाएं।
