सम्बंधित जानकारी
- सिर में खुजली हो या बालों का झड़ना, नींबू का रस लगाएं और कई समस्याओं से निजात पाएं
- तेजपत्ते का काढ़ा दूर करेगा कई सेहत समस्याओं को, जानिए इसे बनाने की विधि
- पढ़ें, त्वचा की समस्या 'एक्जिमा' से राहत पाने के 3 घरेलू उपचार
- माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए ये 5 घरेलू उपाय अपनाएं
- सर्दियों में त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाने के 5 उपाय
सिर दर्द सताए तो घर बैठे ये ट्रिक्स आजमाएं, जरूर मिलेगी राहत
कई कारणों से सिर में दर्द होने लगता है, कभी काम का बोझ तो कभी किसी बात की चिंता। लेकिन चाहे वजह जो भी हो, कुछ ऐसे तरीके हैं जिन्हें आप तुरंत घर बैठे ही अपना सकते हैं, उनसे सिर दर्द में जरूर राहत मिलेगी और अगर उनसे भी राहत न मिले तो आप डॉक्टर का परामर्श भी लें। आइए, जानते हैं जब सिर में हो दर्द हो तो आपको क्या करना चाहिए -
1. सबसे पहले खुद पर नियंत्रण पाएं।
2. एकांत में रिलेक्स हों।
3. अपने सिर के बालों को खुला छोड़ दें।
4. बिस्तर पर बिना तकिए के लेट जाएं।
5. अब अपनी सांसों पर ध्यान केन्द्रित करें।
6. अगर प्राणायाम की जानकारी ना हो तो कतई प्रयास ना करें।
7. गहरी सांसें शरीर पर नियंत्रण लाने में मददगार होती है।
8. अब अपने हाथों के अंगूठे दोनों कान के पास रखें और हल्के से दबाएं।
9. चारों अंगुलियां कपाल पर एक-दूसरे में फंसा कर थोड़ी देर तक रखें। अब आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं।
10. अपने दोनों पैरों को मिलाएं और स्ट्रेच करें।
11. दोनों हाथों को ऊपर की तरफ फैलाएं और मुस्कुराने का प्रयास करें।
12. याद रखें, एकदम से खिलखिलाना सिर दर्द में पीड़ादायक हो सकता है।
13. अब अगर सुहानी शाम हों तो छत पर टहलना लाभदायक हो सकता है।
14. मोबाइल स्वीच ऑफ करना आवश्यक है। ताकि छत पर घूमने का असली आनंद आप उठा सकें।
15. खुली हवा में धीमे संगीत का कोई मीठा-सा गाना गुनगुनाएं।
