डैंड्रफ का रामबाण इलाज, एक हफ्ते में हो जाएगा ठीक
Dandruff ka upay ilaj
रखें ये सावधानियां:-
- सबसे पहले साबुन का इस्तेमाल करना बंद करें।
- हल्दी, बेसन, शिकाकाई आदि का उबटन बनाकर उसी से स्नान करें।
- फिर अच्छे से शरीर की नियमित रूप से तेल मालिश करें।
- धूल धुएं, प्रदूषण आदि से बचें।
- यौगिक या पौष्टिक आहार ही ग्रहण करें।
- डाइट में प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, डी और ई, आयरन और जिंक शामिल करें।
ये घरेलू नुस्खा डॉक्टर की सलाह से आजमाएं:-
- एक कटोरी में दो चम्मच नारियल का तेल लें, उस में एक लहसुन की कली डालें, आधा चम्मच अदरक का रस, आधा चम्मच अरंडी का तेल, आधा चम्मच नींबू, एक चम्मच मैथी दाने का पानी, एक चम्मच प्याज का रस, आधा चम्मच एलोवेरा, थोड़ा सा नमक डालकर मिलाकर इन्हें हल्का गर्म कर लें।
- अब इस तेल से 10 से 15 मिनट तक अपने बालों की मसाज करें।
- इसके बाद रीठा या शिकाकाई से बालों को धो लें।
- बालों को धोने के बाद बालों के सूख जाने के बाद आंवले का तेल लगाएं।
- ऐसा करीब एक सप्ताह करेंगे तो बालों से डैंड्रफ खतम हो जाएगा।

