शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Poem on Girl
Written By

हिन्दी कविता : सांवली-सी लडकी

हिन्दी कविता : सांवली-सी लडकी - Poem on Girl
- पुरुषोत्तम व्यास

सांवली-सी लड़की
लिखाती कविता
प्रेम भरे नयनों से
भिगोती हमेशा....
 
रहता हर क्षण
इंतजार उसका
कांटे भरे पथ पर
सुमन खिलाती हमेशा..
 
अद्भुत-सा आकर्षण
स्वप्न उसी के
राही को भी वह
भटकाती हमेशा....
 
बोझल-सा 
चाह उसी की
जाएं मिल 
रंगीन सा जीवन हमेशा
 
सांवली-सी लड़की...।