शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. corona jokes
Written By

Funny Jokes : लोटपोट कर देगी ट्रक पर कोविड शायरी

Funny Jokes : लोटपोट कर देगी  ट्रक पर कोविड शायरी - corona jokes
ट्रक पर कोविड शायरी
 
देखो मगर प्यार से….
कोरोना डरता है वैक्सीन की मार से"
 
 
"मैं खूबसूरत हूं मुझे नजर न लगाना
जिंदगी भर साथ दूंगी, वैक्सीन जरूर लगवाना"
 
 
"हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा
टीका लगवा ले, कोरोना हार जाएगा"
 
 
"टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे
लापरवाही करोगे तो हरिद्वार मिलेंगे"
 
 
"यदि करते रहना है सौंदर्य दर्शन रोज-रोज
तो पहले लगवा लो वैक्सीन के दोनों डोज"
 
 
"टीका नहीं लगवाने से
यमराज बहुत खुश होता है।"
 
 
"चलती है गाड़ी, उड़ती है धूल
वैक्सीन लगवा लो वरना होगी बड़ी भूल"
 
 
"बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला
अच्छा होता है वैक्सीन लगवाने वाला"
 
 
"कोरोना से सावधानी हटी,
तो समझो नुक्ति-पूड़ी बंटी"
 
 
"मालिक तो महान है, चमचो से परेशान है।
कोरोना से बचने का, टीका ही समाधान है।"