गर्मियों में बॉडी हीट बढ़ा देती हैं खाने-पीने की ये चीजें, सेवन करने से बचें
गर्मी के मौसम में शरीर को ठण्डा रखने के लिए आजमाएँ ये टिप्स
Foods To Avoid in Summer
गर्मियों के मौसम में अधिक मसालेदार और मिर्च वाला खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसा खाना खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। इससे, शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
जंक फूड
तले हुए फूड्स के अलावा बर्गर और पिज्जा जैसी चीजों का सेवन करने से शरीर मे गर्मी बढ़ सकती है। इससे आपको ज्यादा पसीना आता है और इससे आपके शरीर में पानी की कमी होने का डर भी बढ़ जाता है।
चाय-कॉफी
तापमान बढ़ने और गर्मियों के मौसम में लोगों को ज्यादा कॉफी और चाय पीने से बचना चाहिए। चाय-कॉफी में मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा देता है। इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
गर्मियों के मौसम में नॉन वेज फूड्स खाने हेल्थ को नुकसान हो सकता है। दरअसल, नॉन-वेज फूड आसानी से पच नहीं पाता। इसीलिए, लोगों को नॉन-वेज खाने से मना किया जाता है। इससे शरीर में गर्मी भी बढ़ती है जिससे आपको अधिक पसीना आ सकता है।
अदरक
अपने पाचक गुणों के लिए मशहूर अदरक गर्मियों में आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अदरक खाने से लोगों के शरीर में हीट बढ़ सकती है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

