सम्बंधित जानकारी
क्या हर रोज 10,000 steps चलना जरूरी है?
Health Tips
दरअसल यह 10,000 कदम का ट्रेंड जापान में 1960 के समय काफी प्रचलित हुआ था। एक घडी बनाने वाले ने 1964 में हुए टोक्यो ओलिंपिक के समय पैडोमीटर का निर्माण किया था। इस डिवाइस का नाम जापानीज़ में रखा गया जिसका अनुवाद '10,000-steps meters था। पर आज के समय का साइंस 10,000 कदम चलने के लिए सजेस्ट नहीं करता है। कई लोगों की सेहत के लिए ये हानिकारक भी हो सकता है।
एक स्टडी में ये पाया गया कि हर रोज़ 2000 कदम चलने से आप premature death का खतरा 8-11% तक कम कर सकते हैं। साथ ही अधिक चलने से आप कैंसर या हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम कर सकते हैं। दूसरी और 10,000 कदम चलना किसी भी स्टडी में ज़रूरी नहीं बताया गया है।
क्या हैं पैदल चलने के फायदे
1. पैदल चलने से आपके शरीर का वज़न कम होता है और साथ ही आपका वज़न नियमित रहता है।
2. रोज़ चलने से कैंसर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से राहत मिलती है।
3. चलने से आपकी हड्डियां मज़बूत होती हैं और आपके शरीर का संतुलन बनता है।
4. रोज़ चलना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी सेहतमंद है।
5. साथ ही रोज़ चलने से आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है।
