30 की उम्र हो रही है digestion problem? ये हो सकते हैं कारण
digestion problem
1. मेडिकेशन: ज्यादा मेडिकेशन के कारण आपको पाचन की समस्या हो सकती है। दवाई के कारण आपके पेट में गैस बनती है और ब्लोटिंग की समस्या होती है। इसके साथ ही दवाई के कारण हमारे शारीर की गर्मी बढ़ जाती है जिसके कारण खाना सही तरह से डाइजेस्ट नहीं होता है।
2. फिजिकल एक्टिविटी न करना: किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज न करना भी इस समस्या का मुख्य कारण हो सकता है। खाना पचाने के लिए आपको कैलोरी बर्न करने की ज़रूरत होती है। साथ ही सुस्त रहने से आपके शारीर में कई तरह की बीमारी उत्पन्न होती है।
3. डिहाइड्रेशन: सही पचान के लिए आपको ज्यादा पानी पीने की आवशकता है। कम पानी के कारण हमारा शारीर खाने को सही ढंग से डाइजेस्ट नहीं कर सकता है। साथ ही यूरिन के ज़रिए आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ निकल जाते हैं। सही पाचन के लिए आपको ज्यादा पानी पीने की ज़रूरत है।
डाइजेशन इम्प्रूव करने के लिए करें ये टिप्स फॉलो
1. अपनी डाइट में फाइबर शामिल करें: आप अपनी डाइट में फाइबर वाले फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं। फाइबर की मदद से खाना आसानी से डाइजेस्ट होता है। साथ ही फाइबर की मदद से आप अपने वज़न को नियमित रख सकते हैं।
3. रात में डेरी प्रोडक्ट का सेवन न करें: अक्सर कई लोग सोने से पहले दूध का सेवन करते हैं। दरअसल डेरी प्रोडक्ट का सेवन आपको सोने से पहले नहीं करना चाहिए। डेरी प्रोडक्ट आपके पेट की समस्या को और अधिक बढ़ा सकते हैं। डेरी प्रोडक्ट के सेवन का सही समय सुबह या दुपहर को होता है।
4. एक्सरसाइज या योग करें: डाइजेशन की समस्या से राहत के लिए आपको रोज़ कम-से-कम 30 मिनट एक्सरसाइज या योग करने की ज़रूरत है। फिजिकल एक्टिविटी के ज़रिए आपके शरीर में ऑक्सीजन का नियमित रूप से संचार होगा। साथ ही आपकी कैलोरी बर्न होंगी जिसकी मदद से आपको पाचन की समस्या से राहत मिलेगी।

