गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. side effects of eating muskmelon
Written By

खरबूजा खाने के नुकसान जानकर चौंक जाएंगे

खरबूजा खाने के नुकसान जानकर चौंक जाएंगे - side effects of eating muskmelon
खरबूजा खाने का शौक कई लोगों को होता हैं। खरबूजे (muskmelon) में मौजूद विटामिन A आपकी आंखों, त्वचा और हेयर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह हमारे शरीर में हो रही पानी की कमी की पूर्ति भी करता है।

इतना ही नहीं इसमें कई विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हमें कई तरह के फायदे देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूजा का सेवन आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। 
 
अगर नहीं तो यहां जानिए खरबूजा खाने के 5 नुकसान...side effects muskmelon
 
- खरबूजा के सेवन से शरीर में ठंडक महसूस होती है, लेकिन यह आपको सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां दे सकता है।
 
- आपको बता दें कि जरूरत से ज्यादा खरबूजा का सेवन आपको पाचन संबंधी समस्याओं से रूबरू करा सकता है।
 
- गर्मी के दिनों में पेट तथा शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या से कई लोग परेशान होते हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह आपकी आंतों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि खरबूजे में पानी, फाइबर और शुगर अधिक मात्रा में होने के कारण यह आंतों में इन्फेक्शन को बढ़ा सकता है। 
 
- शुगर रोगियों को खरबूजे के सेवन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद शुगर की अधिक मात्रा डायबिटीज की समस्या को बढ़ावा देती है। 
 
- खरबूजा शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है, लेकिन अधिक मात्रा में खरबूजे के सेवन से शरीर में पानी की अधिकता होने के कारण आपको थकान और पैरों में सूजन जैसी समस्या हो सकती है, क्योंकि खरबूजे में 97% पानी होता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 
kharbuja
ये भी पढ़ें
Father's Day पर 3 अद्भुत कविताएं