सम्बंधित जानकारी
- जुग जुग जियो के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के 5 कारण
- Monsoon में skin पर attack करती हैं ये बीमारियां, जानिए कैसे बचें
- उदयपुर हत्याकांड के बाद हरकत में आई सरकार, आईजी व एसपी सहित 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
- जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाते हुए पहुंची 50 करोड़ पार
- ऑफिस में कार्य कर रहे हैं तो इन बातों पर अवश्य ध्यान दीजिए
ऑफिस में इन आदतों से बढ़ती है समस्याएं, क्या आप ध्यान देते हैं इन पर
बहुत से लोगों की यह समस्या रहती है कि ऑफिस के कारण वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। पर कई बार इस समस्या की जड़ उनकी स्वयं की आदतें भी रहती है। वे अपनी ऑफिस की दिनचर्या में ऐसे कार्य करने लग जाते हैं जो धीरे-धीरे बड़ी समस्याओं में बदल जाते है। आइए जानते हैं वह क्या है-
1 ऑफिस में कार्य करने पर जंक फूड का सेवन अधिक मात्रा में करने लगते हैं। यह एक्स्ट्रा कैलोरी मोटापा बढाती है।
2 काम के बोझ के कारण लोग समय बचाने के लिए जल्दी-जल्दी खाते हैं जिसके कारण खाना कम चबता है। यह पेट का खाना पचाने का काम बढ़ा देता है और पेट की समस्याओं को निमंत्रण देता है।
3 कई बार देर रात तक काम करने से दिनचर्या बदल जाती है। ऐसे में उचित खानपान नहीं होने के कारण अनेक समस्या खड़ी होती है।
4 ऑफिस में एक जैसे बैठे रहने पर शरीर अकड़ जाता है। विशेषकर कंधे आगे झुकाकर और पीठ सीधी न रखकर बैठने से कमर दर्द की समस्या हो जाती है।
5 ऑफिस में लगातार कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने कार्य करने से आंखों पर जोर पड़ता है। एक जैसे मूवमेंट के कारण आंखों की मांसपेशियां अकड़ जाती है।
अगला लेख
