1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Know why the yolk of the egg should not be eaten

जानिए अंडे का पीला भाग क्यों नहीं खाना चाहिए

egg
अंडे का सेवन विशेषकर ऊर्जा के लिए किया जाता है। विशेषकर कसरत करने वाले लोग इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। पर अंडा हर किसी के लिए किफायती नहीं होता। अंडे का सफ़ेद भाग प्रोटीन और पीला भाग वसा से भरपूर होता है। पर क्या आप जानते हैं अंडे के पीले भाग को खाने से आपकी सेहत बिगड़ भी सकती है, आइए जानते हैं -
 
1 जब कच्चे अंडे को 40 डिग्री के ऊपर का तापमान मिलता है तो उसमें इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कई लोग कच्चे अंडे को फोड़कर पीते हैं ऐसे में इस पीले योल्क से पेट में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है।
 
2 जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें इस पीले भाग का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
3 इस भाग के सेवन से कोलेस्टेरोल की मात्रा बढ़ जाती है, इससे हृदय सम्बंधित बिमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
 
4 यह पीला भाग पूर्णतः वसा (फैट) से बना होता है। इसे खाने से चर्बी जमा होती है और मोटापा भी बढ़ता है।
 
5 अंडे को पचाना आसान नहीं होता है। इस पीले भाग में फैट अधिक होता है, यदि यह अच्छे से पचता नहीं है तो पेट खराब होने की समस्या आ सकती है।
अगला लेख
खाली पेट भूल कर भी न खाएं ये 5 चीजें, मूड खराब होगा, तबियत बिगड़ जाएगी...