1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. these 5 healthy foods fulfill the iron deficiency in your body

यह 5 healthy food करेंगे आपके शरीर में आयरन की पूर्ति

आयरन की कमी
दिनभर की भागदौड़ और व्यस्तता के कारण हम अपने खानपान का ध्यान नहीं रख पाते हैं। हमें पौष्टिक आहार ना मिलने के कारण कुछ न कुछ तत्वों की कमीं हमें हो जाती है,उनमें से एक है आयरन की कमी। आइए जानते हैं ऐसे 5 आहार जो आपके शरीर में आयरन की पूर्ति करते हैं -
 
1 पालक
पालक को ग्रीन ब्लड भी कहा जाता है। आयरन की पूर्ति के लिए यह सबसे अच्छा माना गया है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत भी बनता है।
 
2 सूखे मेवे
वैसे तो सभी सूखे मेवों में आयरन पाया जाता है लेकिन आयरन के विषय में प्राथमिकता किशमिश को दी जाती है। इसे रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए। यह रक्त निर्माण भी करती है।
 
3 चुकंदर
चुकंदर में भी आयरन की अच्छी मात्रा होती है। यह हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है। खून बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन करना चाहिए।
 
4 अनार
इसका सेवन करने से आयरन की मात्रा भी बढ़ती है है और एनीमिया से भी बचाव होता है।
 
5 अंडा
अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन इत्यादि के साथ ही आयरन की भी भरपूर मात्रा होती है।
अगला लेख
ब्रेस्ट कैंसर: कितना खतरनाक है और कैसे बचें इस जानलेवा बीमारी से