सम्बंधित जानकारी
- इस वेलेंटाइन डे पर ट्राय करें स्ट्रॉबेरी की ये 5 Delicious Recipes और करें अपने प्यार का इजहार
- Dieting कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, वरना बढ़ जाएगा मोटापा
- गाय के पेट से निकला 77 किलो प्लास्टिक, जिसमें आइसक्रीम के कटोरे और चम्मच शामिल
- डाइटिंग करने वाले हो जाएं सावधान, इन चीजों से बढ़ जाएगा मोटापा
- पीवी सिंधु से किया हुआ वादा आज PM मोदी ने निभाया, टेबल पर रखी हुई थी आइसक्रीम (PIC)
मुंह में गर्मी से हो रहे छालों को दूर भगाएं, आइसक्रीम का करें सेवन
गर्मी का मौसम हो, या ठंड की शाम...आइसक्रीम के शौकीन लोगों के लिए यह किसी भी समय खाई जा सकती है। आइसक्रीम खाना जितना मजेदार होता है, उतने ही बेहतरीन फायदे भी मिल जाएं तो बेशक यह सोने पर सुहागे वाली बात होगी। तो फिर बिना देर किए जान लीजिए आइसक्रीम के यह फायदे -
1 जब आप आइसक्रीम खाते हैं, तो काफी रिफ्रेश यानि ताजातरीन महसूस करते हैं। तो जब भी थकाऊ या बोझिल महौल से निकलना चाहें, आइसक्रीम खाइए।
2 आसइक्रीम आपको ऊर्जा देती है और जब यह पूरी तरह से दूध, शकर और मेवों से बनी होती है, तो यह आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की आपूर्ति करती है जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी, मिनरल्स आदि।
3 यह आपको अनावश्यक तनाव से दूर करती है और खुशी का संचार करने में मददगार है। बिगड़े हुए मूड को ठीक करने और गुस्सा शांत करने के लिए तो यह बेहतरीन उपाय है।
4 कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह न केवल आपकी हड्डियों के लिए लाभकारी होती है, बल्कि कोलोन कैंसर से बचाने में भी सहायक होती है।
5 मुंह में अगर छाले हो गए हैं, तो आइसक्रीम खाइए और छालों के दर्द व जलन से बचिए, क्योंकि आइसक्रीम ठंडक के साथ छालों को सुन्न कर देगी और आप शांति महसूस करेंगे।
