सम्बंधित जानकारी
- श्रावण मास में महाकालेश्वर मंदिर की जगमगाहट और सवारी की तैयारी पर एक नज़र
- बारिश में डेंगू फैलने से होती है खून की कमी, जानिए कैसे बढ़ा सकते हैं प्लेटलेट्स
- एक अनार, कभी न होंगे बीमार, अनार बचाता है 10 बड़ी बीमारियों से, जानिए फायदे
- बारिश में खतरनाक है हरी सब्जियां, इन 5 सब्जियों से जरूर बचें
- बारिश के मौसम में इन चीजों से परहेज रखना आपके लिए बेहतर होगा
जानिए 5 एंटी एजिंग फूड्स कौन से हैं
लम्बी आयु तक फिट और हष्ट पुष्ट रहने के लिए हम कसरत तो करते हैं पर हमारी आयु को और बढ़ने के लिए अच्छा और पौष्टिक खानपान भी आवश्यक है। ऐसे ही कुछ आहार होते हैं जो आपको दीर्घायु बनाने का कार्य करते हैं या हम कह सकते हैं कि वह आपकी बढ़ती आयु में अवरोधक का कार्य करते हैं ,उन्हें एंटी एजिंग फूड्स कहते हैं।
आइए जानते हैं ऐसे 5 एंटी एजिंग फूड्स -
1 डार्क चॉकलेट -
डार्क चॉकलेट एक बहुत अच्छी ट्रैंक्विलाइजार होती है। इसमें भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे हृदय के साथ-साथ रक्त प्रवाह भी संतुलित होता है। यह जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में भी आराम देती है।
2 शकरकंद -
स्वीट पोटैटो के नाम से जाना जाने वाला यह कंदमूल मधुमेह की रोकथाम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ में एंटीकैंसर गुण भी होते हैं। शरीर को ताकत देने के साथ में यह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
3 पालक -
आपने पोपाइ द सैलर मैन नाम का कार्टून तो देखा ही होगा। जैसे पालक खाकर वह ताकतवर हो जाता था वैसे ही आप भी हो सकते हैं। पालक को ग्रीन ब्लड भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर में विटामिन्स और आयरन की पूर्ण पूर्ति होती है। इससे पेट से सम्बंधित बीमारियां भी ठीक होती है और यह अच्छी मात्रा में शरीर को पोषक तत्व पहुंचाता है।
4 पपीता -
हमें यह बात अच्छी तरह पता है कि पपीता पेट के लिए अच्छा होता है। पर इसके अलावा इसके कई फायदे हैं। यह आपकी डेड स्किन को हटाता है। जिससे आपकी स्किन चमकदार बनकर ग्लो करने लगती है। इसमें पपाइन नाम का एक एंजाइम होता है जो आपको दीर्घायु बनाने में सहायक है।
5 अनार -
अनार में विटमिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। अनार खून को शुद्ध करने के साथ शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ाता है। यह औषधीय गुणों से पूर्ण फल है।
