सम्बंधित जानकारी
- Winter Health Tips : सर्दी में शहद और काली मिर्च खाने के फायदे
- Winter Diet Chart - सर्दी के मौसम में कैसा हो डाइट चार्ट, जानें एक क्लिक पर
- Benefits of Curd In winter season - जानें ठंड में एक कटोरी दही खाने के फायदे
- अखरोट, बादाम, मुनक्का सहित ये 10 चीजें खाते हैं पानी में भिगोकर, जानिए बेशकीमती फायदे
- Home Remedies for Belly Fat: जिद्दी बैली फैट को हटाने में कारगर है लहसुन का पानी, जानें कैसे करें सेवन
Health Tips : इन 4 लोगों को होता है कैंसर का सबसे अधिक खतरा
कैंसर एक गंभीर बीमारी है। एक बार इस बीमारी की चपेट में आने के बाद पूरा ट्रीटमेंट लेना जरूरी होती है। यह बीमारी मुख्य रूप से दो तरह से हो सकती है। पहली - अनुवांशिक और दूसरी - लाइफ स्टाइल। लेकिन आपकी लाइफ स्टाइल कैसी है ये भी बहुत मायने रखती है।
कैंसर की चपेट में आने के बाद उसकी कोशिकाएं शरीर के अंदर बढ़ती जाती है। जिसके बाद शरीर में गांठ बन जाती है। जिसका असर शरीर के अन्य टिश्यू पर पड़ता है। आइए जानते हैं कौन हैं वे 4 लोग -
कैंसर के लक्षण
थकान
खांसी
सांस लेने में परेशान
वजन बढ़ना या घटना
यूरिन संबंधी समस्याएं
त्वचा के रंग में बदलाव होना
रात में पसीना आना
मांसपेशियों में दर्द बनें रहना
भोजन निगलने में दिक्कत होना
कैंसर का खतरा होता है इन 4 लोगों को -
1. नाइट शिफ्ट में काम करना - जी हां, नाइट शिफ्ट में काम करने वालों की सेहत पर बहुत कुछ असर पड़ता है। कई रिसर्च के मुताबिक रात को 11 बजे सोने से हार्ट अटैक का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। वहीं रात को 12 बजे बाद तक जागने वालों में हार्ट अटैक का खतरा 25 फीसदी तक बढ़ जाता है। साथ ही 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है।
2. स्वास्थ को नकारना - ऑफिस, घर और पढ़ाई। इन सभी के चक्कर में फिजिकल एक्टिविटी जरा भी नहीं करते हैं। जिस वजह से शरीर में कई सारी बीमारियां होने लगती है। शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं होने पर कैंसर का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। इसलिए हर दिन या पूरे सप्ताह में 150 मिनट फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।
3.ध्रूमपान और एल्कोहल का सेवन - जी हां, इससे कैंसर की संभावना अधिक बढ़ जाती है। एल्कोहल का सेवन करने वाले कोई भी लोग जल्द ही चपे में आते हैं। वहीं धूम्रपान का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक बढ़ता है। इसलिए नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।
4.यौन संबंध - असुरक्षित यौन संबंध बनाने से भी कैंसर का खतरा बढ़ता है। साथ ही एड्स का जोखिम भी अधिक होता है।
