सम्बंधित जानकारी
- लैपटॉप पर काम करने से थकी आंखों को दें आराम इन 4 उपायों से दूर हो जाएगी सारी थकान
- eye care tips : कैसे करें अपनी आंखों की देखभाल, पढ़ें सरल टिप्स
- 40 की उम्र के बाद अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
- बारिश के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ सकते हैं बीमार
- World Malaria Day: मलेरिया हो गया हो तो कैसा हो खानपान?
Jetra jyoti| आंखों की ज्योति बढ़ाती है खाने की ये 10 चीजें
आंखों की रोशनी के लिए क्या खाना चाहिए
Super food for eyes: आंखों की रोशनी यानी ज्योति बढ़ाने के लिए आंखों की अच्छे से केयर करने की जरूरत है। ज्यादा देर तक मोबाइल देखना, लंबे समय तक लैपटॉप, कंप्यूटर स्क्रीन को देखना, प्रदूषण की धुल का आंखों में जाना, अत्यधिक तनाव, विटामिन A, E और C या पोषक तत्वों की शरीर में कमी होना आदि सभी से आंखें कमजोर होने लगती है और धीरे धीरे चश्मे का नंबर बढ़ते जाता है।
1. गाजर : गाजर खाने से आंखों की ज्योतिष बढ़ती है। आप इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। ये बीटा कैरोटीन से भरपूर है। इसमें फाइबर, विटामिन K1, विटामिन E,विटामिन A, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
2. शकरकंद : शकरकंद में भी बीटा कैरोटीन और विटामिन E होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ता है।
3. पपीता : पपीता में विटामिन ए और सी होता है। साथ ही इसका पपैन एंटीऑक्सीडेंट्स, आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है।
4. मछली : इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है। यदि मछली नहीं खाते हैं तो इसकी जगह अखरोट खा सकते हैं क्योंकि इसमें भी वहीओमेगा होता है।
5. हरी पत्तेदार सब्जियां : जैसे पालक, मैथी, पत्तागोभी, बधुआ आदि का सेवन कर सकते हैं क्योंकि त्तेदार हरी सब्जियों में विटामिन ई, ल्यूटिन और जेक्सेंथिन की अधिक मात्रा होती जो आंखों की ज्योति बढ़ाने में सहायक है।
Burning Eyes
6. संतरा : यदि किस भी प्रकार की स्किन प्रॉबलम नहीं है तो संतरा का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर माता में होता है। इसकी जगह नींबू, मौसंबी और चकोतरा का उपयोग भी कर सकते हैं।
7. आंवला : आंवला आंखों की ज्योति बढ़ाना में सबसे उत्तम फल है। इसमें विटामिन ई और सी के अलावा कई तरह के पौषक तत्व होते हैं। विटामिन सी की मदद से आंखों में कोलेजन नष्ट होता है और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है।
8. सूखे मेवे : दाख, किशमिश, काजू, बादाम, पिस्ता, मूंगफली, अखरोट में मौजूद तत्व आंखों को लिए लाभदायक होते हैं। इनमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसलिए सभी सूखे मेवे मिलाकर सिर्फ एक मुट्टी के बराबर जरूर खाएं।
9. कीवी : कीवी में पिगमेंट ज़ेक्सैंथिन और ल्यूटिन होते हैं जो कि एक प्रकार के विटामिन हैं। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो आंखों को होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इससे हमारे रेटिना को नुकसान नहीं होता और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।
10. देसी अंडे : देसी अंडो में आंखों के लिए कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। जैसे ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन, विटामिन ई और जिंक।
