शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Side Effects Of Sprouts
Written By

अंकुरित अनाज खाने के ये नुकसान, आप नहीं जानते

अंकुरित अनाज खाने के ये नुकसान, आप नहीं जानते - Side Effects Of Sprouts
आम तौर पर अंकुरित अनाज को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर नहीं जानते तो आपको जरूर जानना चाहिए इसके नुकसान।
 
अंकुरित अनाज खाने से होने वाले लाभ से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसके दुष्परिणाम भी आपको पता होना चाहिए, ताकि आप अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकें। दरअसल अकैडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स की एक रिसर्च के अनुसार स्प्राउट्स को अंकुरित करते समय इसमें रहने वाली नमी से साल्मोनेला, ई.कोलाइ और लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जो बीमारियों पैदा करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। 
 
यही वे बैक्टीरिया हैं जो बड़ी बीमारियों का कारण बनते हैं। इनमें साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया आपको टायफाइड का मरीज बना सकता है, वहीं लिस्टीरिया नामक बैक्टीरिया किडनी संबंधी समस्या का कारण बन सकता है। ई कोली वायरस आपके शरीर में जाकर यूरिनरी ट्रैक्स इंफैक्शन का कारण बन सकता है। 
 
इतना ही नहीं अंकुरित अनाज फूड पॉइजनिंग या दस्त की स्थिति भी निर्मित कर सकता है।